पुलिस लाइन देहरादून में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का सम्मान समारोह
जनवरी माह में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए विदाई समारोह आयोजित
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने भावभीनी विदाई देते हुए दी शुभकामनाएं
देहरादून।
आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन देहरादून में माह जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की उपस्थिति में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए धन्यवाद देते हुए, सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी पुलिस विभाग को उनके अनुभवों एवं मार्गदर्शन का लाभ मिलता रहेगा।
विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल में ड्यूटी के दौरान आई चुनौतियों, समस्याओं एवं उनके समाधान से जुड़े अनुभव साझा किए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को इन अनुभवों से सीख लेकर अपने कर्तव्यों के निर्वहन में उनका अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को यह भी आश्वस्त किया कि पुलिस परिवार भविष्य में भी उनकी हर संभव सहायता के लिए सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।


आज सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों का विवरण—
01. श्री पूरन सिंह बिष्ट
पद: अ0उ0नि0, स0पु0
कुल सेवाकाल: 41 वर्ष 03 माह 21 दिवस
सेवाएं:
25 पीएसी रायबरेली,
09 एसपीएफ मुरादाबाद,
46 पीएसी रूद्रपुर,
40 पीएसी हरिद्वार,
जनपद देहरादून
02. श्री भूपेन्द्र सिंह
पद: हे0कां0, ना0पु0
कुल सेवाकाल: 23 वर्ष 09 माह 11 दिवस
सेवाएं:
सीबीसीआईडी देहरादून,
जनपद देहरादून
विदाई समारोह में प्रति सार निरीक्षक पुलिस लाइन, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन, तथा पुलिस परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
