CRIME NEWSUttrakhand

ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, पुलिस ने मृतक महिला की पहचान प्रीति रावत के रूप में की

ऋषिकेश: 31 जनवरी 2026 की रात्रि को कोतवाली ऋषिकेश को सूचना मिली कि शिवाजी नगर, गली नंबर 11 में एक महिला को गोली मारी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला की पहचान प्रीति रावत के रूप में की। मृतक महिला एम्स अस्पताल में सहायिका के पद पर कार्यरत थीं और अकेले किराए पर रहती थीं।

घटना के संबंध में मृतक के पिता, बच्चन सिंह रावत, ने आरोपी सुरेश गुप्ता के खिलाफ लिखित तहरीर दी। इस पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा संख्या 49/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि मृतक महिला का कुछ वर्ष पूर्व अपने पति से तलाक हुआ था। कोरोना के समय वह सुरेश गुप्ता के ससुराल की ऋषिकेश स्थित दुकान में काम करने आई थीं, जहां उनकी मुलाकात सुरेश गुप्ता से हुई और बाद में उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ।

पारिवारिक विवाद के चलते सुरेश गुप्ता ने अपनी पत्नी से तलाक लिया और प्रीति से विवाह करने की योजना बनाई। आरोपी ने अपनी लक्सर स्थित संपत्ति बेचकर ऋषिकेश में मकान लेने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। संपत्ति न मिलने और अन्य मनमुटाव के कारण आरोपी अवसाद में आ गया और घटना को अंजाम दिया।

पुलिस अब घटना के सभी पहलुओं की गहन विवेचना कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभावित प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *