CRIME NEWSSTF DehradunUttrakhand

देहरादून में एएनटीएफ-एसटीएफ का बड़ा एक्शन, 144 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में चल रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स यानी एएनटीएफ और थाना बसंत बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।

संयुक्त टीम ने 144 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 42 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुफरान पुत्र स्वर्गीय फुरकान के रूप में हुई है, जो देहरादून के आजाद कॉलोनी, थाना पटेल नगर का निवासी है और मूल रूप से बिजनौर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह यह हेरोइन तरुण पाल उर्फ चीनू नाम के व्यक्ति से लेकर आया था और इसे फुटकर में बेचने की तैयारी में था। पुलिस अब आरोपी के बताए अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

इस मामले में थाना बसंत बिहार में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने लोगों से अपील की है कि नशे से दूर रहें और नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस या एसटीएफ तक पहुंचाएं। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी