दून पुलिस की सख्त कार्रवाई: 84 वाहन सीज, ड्रंक एंड ड्राइव पर कड़ा शिकंजा
दून पुलिस की सख्त कार्रवाई: 84 वाहन सीज, ड्रंक एंड ड्राइव पर कड़ा शिकंजा
रैश ड्राइविंग और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 57 के कोर्ट चालान, 38,500 का जुर्माना
**देहरादून
देहरादून में यातायात नियमों के उल्लंघन पर दून पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग और अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 84 वाहनों को सीज किया गया है।





पुलिस द्वारा चलाए गए वृहद चेकिंग अभियान के दौरान 66 दोपहिया और 18 चौपहिया वाहनों पर कार्रवाई की गई। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाना, मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल कर तेज आवाज निकालना और शराब पीकर वाहन चलाना जैसे मामले शामिल हैं।
इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले 57 वाहन चालकों के खिलाफ कोर्ट चालान किए गए। वहीं 77 वाहन चालकों का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान कर कुल 38,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
