एलेन उत्तराखंड का जेईई मेन्स सेशन-2 में शानदार प्रदर्शन, छात्रों ने लहराया सफलता का परचम
देहरादून:भारत केसरी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 20 अप्रैल 2026 को घोषित जेईई मेन्स 2026 सेशन-2 के परिणामों में एलेन उत्तराखंड के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संस्थान के छात्रों ने न केवल उच्च पर्सेंटाइल हासिल किए बल्कि बड़ी संख्या में जेईई एडवांस्ड के लिए भी क्वालिफाई किया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस वर्ष देशभर में 26 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया, जिनमें एलेन संस्थान का भी एक छात्र शामिल है। एलेन उत्तराखंड के 18 छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक और 29 छात्रों ने 98 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।
मंगलवार को राजपुर रोड स्थित एलेन संस्थान में पत्रकार वार्ता आयोजित कर इस उपलब्धि की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्रों के साथ केक काटकर और फूलमालाएं पहनाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया गया।

संस्थान के सेंटर हेड विनय माकिन ने छात्रों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद छात्रों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह मुकाम हासिल किया है। साथ ही अभिभावकों के सहयोग को भी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।
उन्होंने बताया कि अब छात्रों के लिए जेईई एडवांस्ड (मई 2026) की तैयारी का समय बेहद महत्वपूर्ण है और उन्हें अपनी कमियों को सुधारते हुए बेहतर प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए।
इस वर्ष जेईई मेन्स में 16,04,854 यूनिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 15,38,468 परीक्षार्थी शामिल हुए, जो परीक्षा की व्यापकता और प्रतिस्पर्धा के स्तर को दर्शाता है।
विशेष उपलब्धि:
यश कुमार ने अपनी कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंक 357 हासिल की।
प्रमुख सफल छात्र:
लुंथि कुमार पांडे (99.89), कृष्णम बहुगुणा (99.87), पृथ्वीश (99.66), मनन वर्श्नेय (99.59), आयुष्मान मिश्रा (99.57), राघव त्रिवेदी (99.50), एंजेल नेगी (99.41), अभिनंदन वर्मा (99.34), देवेंद्र गुप्ता (99.33), आदित्य विनय कुमार (99.30) सहित कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
