DEHRADUNUttrakhand

कैप्सी उत्तराखंड चैप्टर की प्रथम वर्षगांठ, सिक्योरिटी एजेंसी सम्मेलन आयोजित

देहरादून, भारत केसरी

उत्तराखंड चैप्टर की प्रथम वर्षगांठ, सिक्योरिटी एजेंसी सम्मेलन आयोजित

देहरादून में सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्रीज यानी कैप्सी के उत्तराखंड चैप्टर की प्रथम वर्षगांठ के मौके पर भव्य प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से जुड़े सुरक्षा एजेंसी संचालकों ने हिस्सा लिया।

देहरादून के होटल एनजे पोर्टिको में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी होम सेक्रेटरी चंद्र बहादुर सिंह, वरिष्ठ स्तंभकार सुशील कुमार सिंह, कैप्सी के चेयरमैन कुं विक्रम सिंह और महासचिव महेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से आए निजी सुरक्षा एजेंसी संचालकों और सुरक्षाकर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सिक्योरिटी संचालकों और गार्ड्स को सम्मानित भी किया गया।

 

 

कुं विक्रम सिंह (चेयरमैन, कैप्सी)

निजी सुरक्षा एजेंसियों को अपने गार्ड्स को बेहतर ड्रेस कोड देने और पूरी तरह प्रशिक्षित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नए नियमों के अनुसार समय पर भुगतान और कानूनी प्रावधानों का पालन बेहद जरूरी है।

महेश शर्मा (महासचिव, कैप्सी)

अगर संचालक खुद को अपडेट रखेंगे तो उनका व्यवसाय और मजबूत होगा। ईमानदारी से सेवा और टैक्स देने पर भी उन्होंने जोर दिया।

चंद्र बहादुर सिंह (डिप्टी होम सेक्रेटरी)

संगठन में शक्ति होती है, संगठित रहकर ही समस्याओं का समाधान संभव है।

सुशील कुमार सिंह (वरिष्ठ स्तंभकार)

सिक्योरिटी क्षेत्र में काम करने वालों को मानसिक तनाव से उबरकर अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए।

योगेश शर्मा (कैप्सी, मध्य प्रदेश चैप्टर)

कैप्सी का निजी सुरक्षा इंडस्ट्री में योगदान बहुमूल्य है और संगठन देशभर में तेजी से विस्तार कर रहा है।

कार्यक्रम में कैप्सी उत्तराखंड चैप्टर के पदाधिकारियों ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।