DEHRADUN

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर के नए चिकित्सालय भवन का लोकार्पण

देहरादून। भारत केसरी

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में 1410.56 लाख रुपए की लागत से तैयार 30 शैय्यायुक्त नवनिर्मित चिकित्सालय भवन का लोकार्पण आज राज्य के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल एवं क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

Oplus_16908288

 

स्वास्थ्य मंत्री एवं अन्य अतिथि गणों ने विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत नए चिकित्सालय भवन में प्रवेश किया। चिकित्सालय की महिला कर्मचारियों ने स्वागत गीत गाकर तथा आशा कार्यकत्रियों ने मांगल गीत गाकर स्वास्थ्य मंत्री जी का स्वागत किया।

 

नए चिकित्सालय भवन में ओपीडी, आईपीडी, प्रशासनिक ब्लॉक, जनरल वार्ड, सेमी प्राइवेट वार्ड, प्राइवेट वार्ड, पैथोलॉजी लैब, आपात चिकित्सा सेवाओं का संचालन किया जाएगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने नए चिकित्सालय भवन को क्षेत्रीय जनता को समर्पित करते हुए कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का यह नवनिर्मित भवन रायपुर क्षेत्र में जन स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम देगा।

Oplus_16908288

उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य सेवाओं को वृहद और जनसुलभ बनाना सरकार की प्राथमिकता है। विशेषकर शतप्रतिशत गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क संस्थागत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में गर्भवती महिला को अपने खर्चे पर चिकित्सालय तक पहुंचाने के लिए आशा कार्यकत्रियों को ₹2000 की धनराशि दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। सड़क दुर्घटनाओं के मामले में संवेदनशील जोन चिन्हित करते हुए वहां पर “गोल्डन आवर” में त्वरित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराए जाएंगी। साथ उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किया जा रहे हैं।

उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि वह जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। मरीजों को बाहर की दवाइयां ना लिखें और प्रयास करें कि गंभीर मामलों को छोड़कर मरीजों को अस्पताल से रेफर ना किया ।

 

Oplus_16908288

इस अवसर पर उपस्थित राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य सरकार की उपलब्धियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को दृष्टिगत रखते हुए विकास कार्य कर रही है।

 

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से यह मांग थी की रायपुर में चिकित्सालय भवन का उच्चीकरण किया जाए। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य मंत्री के माध्यम से सरकार का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

 

कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ सुनीता टम्टा ने कहा कि विभाग द्वारा जन आकांक्षाओं एवं सरकार के मार्गदर्शन के अनुरूप निरंतर कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है। रायपुर चिकित्सालय में यदि अन्य चिकित्सा सुविधाओं एवं चिकित्सा उपकरणों की आवश्यकता होगी तो उन्हें भी उपलब्ध कराया जाएगा।

देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा द्वारा स्वास्थ्य मंत्री, राज्यसभा सांसद एवं विधायक सहित अन्य अतिथि गणों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने चिकित्सालय भवन के निर्माण में विधायक के प्रयासों के लिए आभार प्रकट किया।

 

इस अवसर पर रायपुर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सरोजिनी जवाडी, स्वास्थ्य निदेशक डॉ आर के पंत, निदेशक एन एच एम डॉ रश्मि पंत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी रायपुर डॉ प्रताप रावत सहित चिकित्सालय का समस्त स्टाफ एवं आशा कार्यकत्रिय उपस्थिति रहीं।