DEHRADUNDM DEHRADUNLpg news

अमरदीप गैस सेवा पर ताला, उपभोक्ताओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था लागू

⛽ अमरदीप गैस सेवा निलंबित, 27 हजार उपभोक्ताओं को वैकल्पिक एजेंसियों से जोड़ा गया

 

देहरादून। भारत केसरी 

जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस सेवा के निलंबन के बाद जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर अमरदीप गैस सेवा से जुड़े सभी 27 हजार उपभोक्ताओं को अस्थायी रूप से अन्य गैस एजेंसियों से संबद्ध कर दिया गया है, ताकि एलपीजी आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए

 

जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने बताया कि 16 हजार उपभोक्ताओं को डिवाइन भारत गैस सर्विस, टर्नर रोड, 10 हजार उपभोक्ताओं को सर्वोदय भारत गैस सर्विस, प्रेमनगर तथा 1 हजार उपभोक्ताओं को जीवन ज्योति भारत गैस सर्विस, कैनाल रोड से जोड़ा गया है।

 

प्रशासन के अनुसार उपभोक्ता अब गैस बुकिंग, रिफिल आपूर्ति और अन्य सेवाओं के लिए अपनी नई आवंटित गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। यह व्यवस्था उपभोक्ताओं को निर्बाध और सुचारु एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की गई है।

 

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गैस वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए।

 

प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए वे अपनी आवंटित गैस एजेंसी से संपर्क करें।