DEHRADUNDM DEHRADUN

सफाई कर्मियों और वंचितों के लिए लगा विशेष शिविर, 300 से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

देहरादून। भारत केसरी

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर पटेल नगर स्थित संजय कॉलोनी के वाल्मीकि मंदिर परिसर में समाज कल्याण विभाग द्वारा विशेष कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित करना रहा।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। वहीं समाज कल्याण विभाग ने पेंशन और ऋण योजनाओं के तहत 300 से अधिक लाभार्थियों को जानकारी देने के साथ मौके पर आवेदन भी भरवाए।

 

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं और बालिकाओं के लिए महालक्ष्मी किट, किशोरी किट एवं गोद भराई किट वितरित की गईं। इसके अलावा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) के सहयोग से 45 बुजुर्गों को 130 सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

 

मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर ने लाभार्थियों को उपकरण वितरित करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं और इनका निरंतर आयोजन होना चाहिए।

 

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों की सक्रिय सहभागिता रही।