Pauri

द्विवार्षिक अधिवेशन में शीषपाल सिंह बने अध्यक्ष

उत्तराखंड वन वीट अधिकारी / वन आरक्षी संघ शाखा पौड़ी का आज रविवार को द्विवार्षिक अधिवेशन आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में यह अधिवेशन थलीसैंण में आयोजित हुआ, और नई टीम के सदस्यों को निर्विरोध चुना गया। नई कार्यकारिणी संघ के उद्देश्यों और जिम्मेदारियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। वहीं नई कार्यकारिणी में शीषपाल सिंह चौहान अध्यक्ष,सचिव/मंत्री पंकज नेगी , कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार महिला उपाध्यक्ष भागीरथी देवी , कार्यकारिणी के अन्य पदों पर कमल किशोर , विजय कुमार, ऊषा बुटोला, अखिलेश नेगी , मेघा बिष्ट , पदमेन्द्र रौथाण व नरोत्तम प्रसाद को निर्विरोध चुना गया। अधिवेशन में सिविल एवं सोयम वन प्रभाग पौड़ी एवं गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी के वन आरक्षियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।अधिवेशन में वन आरक्षी संघ जनपद शाखा पौड़ी की नई कार्यकारणी का चुनाव किया गया।इस अवसर पर संगठन पौड़ी के निवर्तमान संरक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत वनक्षेत्राधिकारी पाबौ / पौड़ी , फॉरेस्ट मिनिस्टिरियल संघ के अध्यक्ष सुभाष चमोली सहायक वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव सिंह एवं सहायक वन कर्मचारी संग शाखा पौड़ी के सचिव/मंत्री अरविंद सिंह रावत चुनाव प्रवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *