उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में 80 विशेषज्ञ डॉक्टर की होगी तैनाती….
उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग को इस साल करीब 80 विशेषज्ञ डॉक्टर की होगी तैनाती , जो पीजी कोर्स पूरा करने के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में सेवा देंगे। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के अनुसार, प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्वीकृत पदों के लिए 50 प्रतिशत की कमी है, जबकि एमबीबीएस डॉक्टरों की कमी नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने 2027 तक विशेषज्ञ डॉक्टरों के खाली पदों को भरने की कार्य योजना बनाई है।
इस समय, राज्य में 400 एमबीबीएस डॉक्टरों को पीजी कोर्स करने की अनुमति दी गई है, और जैसे-जैसे ये डॉक्टर अपना पीजी कोर्स पूरा करेंगे, उन्हें पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।

प्रदेश में हर साल 650 एमबीबीएस सीटें राजकीय मेडिकल कॉलेजों में दी जाती हैं, जिनमें देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और हरिद्वार, ऋषिकेश , उत्तरकाशी के मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।
इस साल, इन 400 एमबीबीएस डॉक्टरों में से 80 डॉक्टर पीजी पूरा करने के बाद स्वास्थ्य विभाग को मिल जाएंगे। ताकि वहां की त्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र के जनता को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सके और स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

