HOLIUttrakhandUttrakhand traffic

एसएसपी DEHRADUN द्वारा पुलिस परिवार के बच्चो तथा परिजनों के साथ मनाई होली

पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किया गया होलिका दहन कार्यक्रम किया गया,

कार्यक्रम में एसएसपी देहरादून द्वारा सपरिवार की पूजा अर्चना, जनपद के अन्य अधिकारियों के साथ किया होलिका दहन संपन्न हुआ,

पुलिस परिवार के परिजनो को रंग लगाकर दी होली की शुभकामनाएं,

 

पहाड़ी गानों की धुन पर पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ जमकर झूमी महिला अधिकारी

पूरे उल्लास के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

आज दिनांक 13/03/2025 को पुलिस लाइन देहरादून में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सपरिवार विधिवत पूजा अर्चना करते हुए जनपद के अन्य अधिकारियों के साथ होलिका दहन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस परिवार के बच्चो व परिजनों को रंग लगा कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।

 

SSP DEHRADUN

होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी गानों पर पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ जनपद में नियुक्त महिला अधिकारियों द्वारा डांस करते हुए पूरे उल्लास के साथ एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई।

 

होलिका दहन कार्यक्रम के जनपद देहरादून के समस्त राजपत्रित अधिकारी, अन्य अधिकारी /कर्मचारी व पुलिस कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *