उत्तराखण्ड पुलिस के द्वारा चारधाम यात्रा-2025 हेतु व्यापक तैयारियाँ शुरू
चारधाम यात्रा में सुरक्षा और सुगमता के लिए IG गढ़वाल रेंज को बनाया गया चारधाम यात्रा का नोडल अधिकारी
रेंज कार्यालय में ‘चारधाम यात्रा कन्ट्रोल रूम’ की स्थापना – यातायात, सुरक्षा और डेटा मॉनिटरिंग सहित सभी व्यवस्थाओं की निगरानी एक ही मंच से
पहली बार यात्रा मार्गों का 15 सुपर जोन, 41 जोन तथा 137 सेक्टरों विभाजन, प्रत्येक सेक्टर में पुलिस बल की तैनाती और 24×7 निगरानी
आगामी चारधाम यात्रा-2025 के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन तथा यातायात को सुव्यवस्थित रुप से संचालित कराये जाने दृष्टिगत उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियों प्रारंभ कर दी गई हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 04 अप्रैल, 2025 को श्री राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र एवं श्री नारायण सिंह नपलच्याल, पुलिस महानिरीक्षक / निदेशक यातायात द्वारा सरदार पटेल भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उत्तराखण्ड पुलिस की तैयारियों व व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गयी, जो निम्नवत है।


