खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2025 फुटबाल टीम, एथलेटिक्स टीम और टी शर्ट की घोषणा की गयी
खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2025 फुटबाल टीम, एथलेटिक्स टीम और टी शर्ट की घोषणा की गयी
देहरादून के प्रेस क्लब मे प्रेस वार्ता मे खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के महासचिव / टेक्निकल डायरेक्टर डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ( पूर्व नेशनल फुटबाल खिलाडी, रेफरी और इंटरनेशनल कोच ने बताया की विगत वर्षो की तरह इस वर्ष भी उत्तराखंड की फुटबाल टीम 40 प्लस, 50 प्लस, 60 प्लस और एथलटिक्स की 40 प्लस से 70 प्लस के खिलाडी खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2025 जो दिल्ली के अक्षरधाम स्थित कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज के स्टेडियम मे 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक प्रतिभाग करेगी ..
नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव श्री शैलेन्द्र सिंह जी के द्वारा किया जा रहा है विगत वर्षो से, महत्वपूर्ण सहयोग देहरादून फुटबाल एकेडमी का रहेगा, उत्तराखंड का नेशनल कैंप 10 मार्च से 5 अप्रैल तक तक देहरादून के पवेलियन ग्राउंड और परेड ग्राउंड मे लगभग 350 खिलाड़ियों ने किया था जिसमें लगभग 200 खिलाडीयों का चयन किया गया 
फुटबाल मे 40 प्लस मे 25, 50 प्लस मे 25, 60 प्लस मे 25 खिलाड़ियों का, एथलेटिक्स मे 100 और 25 ऑफिसियल स्टाफ का चयन किया गया ,






