DEHRADUNUttrakhand

अनंत गोपाल संगीत मंच समिति की 50 वर्षगांठ के महोत्सव के अंतर्गत “बैठक”, सांस्कृतिक प्रस्तुति से आयोजित की गई।

अनंत गोपाल संगीत मंच समिति की 50 वर्षगांठ के महोत्सव के अंतर्गत “बैठक”, सांस्कृतिक प्रस्तुति से आयोजित गई।

शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उत्तराखंड के देहरादून में एक नई कीर्तिमान स्थापित कर रहा अनंत गोपाल संगीत मंच।
अनंत गोपाल संगीत मंच समिति की 50 वर्षगांठ के महोत्सव के अंतर्गत अनंत गोपाल संगीत मंच समिति एवं गुरुकुल संस्था के सौजन्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम,”बैठक” का आयोजन आज जी एम एस रोड स्थित, कमलेश्वर मंदिर के प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर,कार्यक्रम अध्यक्ष राजपुर विधायक श्री खजान दास जी तथा विशिष्ठ अतिथि के तौर पर भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक श्री सौरभ तिवारी जी रहे ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ,अति विशिष्ठ अतिथि, संस्था की अध्यक्ष,नृत्य व संगीत गुरु श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्तव ,प्रबंधक श्री नरेश भटनागर ,प्रचार सचिव श्री अरुण कुमार शर्मा ने किया।
इस कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की विभिन्न प्रस्तुतियाँ दी गईं जिसका शुभारंभ कथक की नहीं नृत्यांगनाओं ने गणेश स्तुति के द्वारा किया ।कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियों में शामिल थे:
– राम नवमी के पवन पर्व के उपलक्ष्य में गायन के नन्हे कलाकारों द्वारा रामायण की चौपाई और राम भजन की प्रस्तुति कि।

वही अनंत गोपाल संगीत मंदिर के कलाकारों द्वारा देवी स्तुति पर गायन की प्रस्तुति , कथक नृत्य पर आधारित “होली रास”, राग दुर्गा में बंदिश ,कबीर का भजन ,राग यमन पर आधारित सिने जगत के कुछ गीत,  प्रारंभिक विद्यार्थियों द्वारा तबला वादन,  शास्त्रीय संगीत पर आधारित बॉलीवुड गीतों पर नृत्य प्रस्तुति ,तराना पर कथक नृत्य  गायन के छात्रों द्वारा शास्त्रीय संगीत पर आधारित राग पुरिया धनश्री और जोग का सुंदर संलयन ,कथक नृत्य के प्रस्तुति द्वारा रामाष्टकम से कार्यक्रम का समापन हुआ।
संस्था की अध्यक्ष संगीत व नृत्य गुरु श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच देना है बल्कि समाज को अपनी प्राचीन विधाओं से जोड़ना भी है।
कार्यक्रम में लगभग दोनों संस्थाओं के लगभग 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया और विद्यार्थियों के अभिभावक के साथ-साथ कई अन्य गणमान्य अतिथि सोनिया आनंद, डॉ प्रियंका, डॉ देवाशीष, भरतनाट्यम गुरु सोनल वर्मा, श्रीमती स्वाति उनियाल, प्रधानाचार्य हिमालयन पब्लिक स्कूल, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *