छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक से शासन द्वारा स्पष्टीकरण मांगे जाने का स्वागत किया है !ज्ञातव्य हो कि शासन की जाँच समिति द्वारा कुलपति डॉ. ओंकार यादव द्वारा अपने निकट सम्बन्धी की इ.आर.पी. कंपनी को करोडो रु दिलवाने में सांठ गांठ एवं मिली भगत की पुष्टि, डॉ. ओंकार यादव द्वारा विवादित इ.आर.पी. कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के शासन के आदेश को पूरी तरह से निकालने, तकनीकी शिक्षा सचिव को घूस की पेशकश करने एवं चोरी छिपे कुछ गिने चुने निवेशकों की गुप्त मीटिंग करके आगामी सत्र में भी विवादित इ.आर.पी. कंपनी को जारी रखने के निर्णय को सभी कॉलेजों पर जबरन थोपे जाने के आदेश के बाद से उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों के बीच परीक्षा के मूल्यांकन को लेकर चल रहे जबरदस्त गतिरोध रिजल्ट में हो रही देरी को लेकर छात्र काफी समय से आंदोलित है ! परीक्षा होने के 3 माह के बाद भी अभी तक काफी रिजल्ट घोषित नहीं हुए है !
