देहरादून के देहरखास मे चोरी की घटना, दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेसोन ने लिया त्वरित संज्ञान।
देहरादून के देहरखास मे चोरी की घटना, दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेसोन ने लिया त्वरित संज्ञान।
आज दिनांक 19/04/2025 को मोती बाज़ार स्थित सेठी छोले कतलम्भे के निकट ब्यूटी पैलेस नाम से एक दुकान हैं ,जिनके स्वामी राजेश कक्कड़ द्वारा अपने निवास स्थान ब्लॉक 62 देहरख़ास में चोरी की सूचना दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोंन को दी की मेरे यहाँ आज मेरे लड़के की मेंहदी है और मेरे घर का जाली वाला दरवाजा काट कर फ़ोन और नगदी चुरा ली गई हैं..

जिस पर तुरंत कार्येवाही करते हुए उन्होंने कारगी इकाई अध्यक्ष हेम रस्तोगी को मौके पर भेजा और कहा कि स्थिति का निरीक्षण कर व्यापारी की हर समभाव मदद करने को कहा जिसपर उनके द्वारा थाना इंचार्ज को मौके से ही दूरभाष पर घटना के बारे में अवगत करवाया और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने के लिए कहा।
आज राजेश कक्कड़ के बेटे अखिल की मेहंदी भी है और घर से फ़ोन और नगदी चोरी होने पर वह बहुत चिंतित है , शादी के माहौल में इस प्रकार की घटना और वह भी देहरादून जैसे शहर में होना कहीं ना कहीं बड़ा सवाल उठना है।
व्यापारी बंधु ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निवेदन किया है।

