DEHRADUNhinduUttrakhand

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष पंकज मैसोंन के आदेश पर तपोवन इकाई अध्यक्ष भुवन पालीवाल की और से आक्रोश प्रदर्शन और पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया

कश्मीर में हिंदू यात्रियों पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के विरोध में 12 बजे तक बाज़ार बंद कर आक्रोश प्रदर्शन और श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज दिनांक 27/04/2025 को दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष पंकज मैसोंन के आदेश पर तपोवन इकाई अध्यक्ष भुवन पालीवाल की और से आक्रोश प्रदर्शन और पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया जिसमे सभी व्यापारी वर्ग ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और दुर्गा मंदिर, देवलोक कॉलोनी से हाथों में बैनर तख्ती और पुतला लेकर प्रदर्शन को प्रारंभ किया और काली मंदिर पर पाकिस्तान का पुतला फूक कर समाप्त किया।
इस आक्रोश प्रदर्शन में आज तपोवन शेत्र के हर व्यक्ति के अंदर एक अलग ही रोष पाकिस्तान और कश्मीर में जिन आतंकवादियों ने हमारे हिंदुओं को मारा उनके प्रति अत्यधिक रोष दिखायी दिया।

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल तपोवन इकाई अध्यक्ष भुवन पालीवाल ने अपना रोष प्रकट करते हुए भारत सरकार से मांग की कि ऐसे आतंकवादियों को ऐसी सजा दी जाये जिससे भारत पर कोई आंख भी उठा कर ना देख पाये और तपोवन इकाई के सभी सदस्यों और व्यापारीयों को अपना रोश प्रकट करने पर आभार जताया और इसी तरह आगे भी सभी कार्यकर्मों में साथ देने को कहा ।
दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री अमित शाह ने इस आक्रोश रैली में पहुचकर अपना रोष प्रकट किया और समस्त तपोवन वासियों की एकजुटता देखकर उनको आगे भी इसी तरह हर लड़ाई और हर कार्यकर्म में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया।
उपाध्यक्ष अजय काम्बोज ने समस्त हिंदू भाई बहनो को एक जुट होने की बात कही और साथ ही अपने शेत्र में कोई भी अराजक तत्वों को अपनी दुकाने और अपने मकान किराए पर ना देने की अपील की।
कार्यकारिणी सदस्य वासु सिंह ने कश्मीर में हुए बेकसूर हिंदुओं की हत्या करने पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मंत्री पवन सैनी ने आए हुए सभी माताओं बहनों से अपील की कि सभी अपने बच्चों को हिंदू धर्म का ज्ञान दे और उन्हें अपने धर्म की जानकारी दे ताकि बच्चो को अपने धर्म का ज्ञान हो।
इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह , विनोद सेमवाल, पवन मनवाल, पंकज मनवाल, इमरान सिद्दीकी, अमित सुंदरियाल, विपिन वर्मा, विकास पुंडीर, आयुष शुक्ला, अंकित शर्मा अन्य कई वरिष्ठ व्यापारी गण एवं प्रबुध जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *