सोशल मीडिया पर भारत विरोधी पोस्ट शेयर करने के मामले में मशहूर ट्विटर यूजर @nehafolksinger उर्फ नेहा सिंह राठौर के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
लखनऊ:सोशल मीडिया पर भारत विरोधी पोस्ट शेयर करने के मामले में मशहूर ट्विटर यूजर @nehafolksinger उर्फ नेहा सिंह राठौर के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
नेहा सिंह राठौर यह नाम आजकल काफी चर्चा में है। लोग इनके बारे में इंटरनेट पर खूब सर्च कर रहे है और इनसे जुडी जानकारी जैसे नेहा सिंह राठौर कौन है? नेहा सिंह राठौर के पति कौन है ? और यह कहा की रहने वाली है ? आदि इस तरह की जानकारी इनके बारे में लोगो इंटरनेट पर सर्च कर रहे है। अब आप भी जानना चाह रहे होंगे की आखिर नेहा सिंह राठौर कौन है, और ये इतना चर्चा में क्यों है?
नेहा सिंह राठौर बिहार की एक लोक गायिका है जिन्होंने अपने एक गाने “बिहार में का बा ” से लोगो के बीच अपनी पहचान बनाया था। नेहा सिंह राठौर अपने बिंदास अंदाज की वजह से अक्सर विवादों में रहती है क्योकि उनकी बाते सरकार में बैठे कुछ लोगो को पसंद नहीं आती है।
नके गाने सामाजिक मुद्दों पर होते है ऐसे में यह सरकार को जगाने और जागरूक करने का एक अच्छा तरीका है। सोशल मीडिया (Neha Singh Rathore Instagram) पर भी इनकी अच्छी खासी Fan Following है। फेसबुक पर 3 मिलियन, यूट्यूब पर 9 लाख और इंस्टाग्राम पर 70 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर है।
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का जन्म सं 1997 में बिहार के कैमूर जिले के जदहा गांव में एक राजपूत परिवार में हुआ था। वर्तमान समय 2023 में इनकी उम्र 24 साल है। इनके पिता का नाम रमेश सिंह है जो की पेशे से एक आर्किटेक्ट है और वर्तमान में बिहार के एक फर्म में काम करते है। इनकी माता का नाम चंपा देवी है और वो हाऊस वाइफ है।
इनकी शिक्षा की बात करे तो शुरुआती शिक्षा इन्होने अपने गांव की स्कूल से ही प्राप्त की है। इसके अलावा 10वीऔर 12वी की पढाई भी इन्होने वही से पूरी की है। आगे की पढाई के लिए नेहा उत्तर प्रदेश के कानपुर आ गयी और अपनी बैचलर ऑफ़ साइंस की पढाई कानपुर University से पूरा किया।
नेहा सिंह राठौर ने कानपुर यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद सन 2018 में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत कर दी थी और बहुत ही कम समय में लोगो के बीच अलग पहचान बना चुकी है।
नेहा सिंह राठौर ने 2022 में हिमांशु सिंह (Neha Singh Rathore Husband) से शादी कर ली है। इनकी सगाई 3 फरवरी 2022 को हुयी थी, हिमांशु सिंह अम्बेडकर नगर के रहने वाले है और पेशे से एक प्रोफेशनल राइटर है। इन्होने अपना ग्रेजुएशन प्रयागराज यूनिवर्सिटी से पूरी की है और आगे की पढाई दिल्ली से की है।
अभी कुछ समय पहले तक ये दृष्टि आईएएस कोचिंग संस्थान से जुड़े थे जहा पर वो अध्यापन का कार्य करते थे। लेकिन कुछ वजह से उन्होंने वहा से रिजाइन कर दिया है।
https://www.facebook.com/share/15HN5mna6x/
मामले का विवरण:
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के एक आतंकी हमले के बाद नेहा सिंह राठौर ने ट्विटर पर कथित रूप से भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थन वाले पोस्ट साझा किए। इन पोस्टों में आतंकियों के समर्थन और भारत की अखंडता पर सवाल उठाने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में ट्विटर पोस्ट्स को साक्ष्य के रूप में संलग्न किया है।

दर्ज धाराएं:
भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(a), 196(1)(b), 197(1)(a), 197(1)(b), 197(1)(c), 197(1)(d), 353(1)(c), 353(2), 302, 152
सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 69A
आरोप: नेहा सिंह राठौर पर आरोप है कि उन्होंने आतंकवादियों के समर्थन में भारत विरोधी बयानबाजी करते हुए देश की सामाजिक एकता और अखंडता को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने उनके ट्विटर पोस्ट्स के लिंक भी एफआईआर में उल्लेखित किए हैं।
शिकायतकर्ता:
नाम: अभय प्रताप सिंह (राष्ट्रीय कवि)
पता: एलआईजी 35, वुडलेण्ड पेट्रोल पम्प के पास, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

