इस दौरान उनकी कार को चालक राहुल सिंह चला रहा था। रात करीब ढाई बजे जैसे ही उनकी कार गजरौला थानाक्षेत्र में चौपला चौराहा ओवरब्रिज से नीचे उतरी तभी, हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। यह हादसा चालक राहुल सिंह को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। हादसे में सिंगर पवनदीप उनके साथी अजय मेहरा और चालक राहुल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने तीनों को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए डिडौली में हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया।जानकारी मिलते ही सिंगर पवनदीप के परिजन अस्पताल पहुंच गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए अपने साथ नोएडा ले गए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक पवनदीप की दोनों टांगें फैक्चर हो गई हैं और उनके सिर में भी चोट लगी है।सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसा कार के चालक को नींद की झपकी आने की वजह से हुआ है।