DEHRADUNDM DEHRADUNSSP Dehradun

गोर्खाली सुधार सभा ने तेलपुरा शाखा का वार्षिक अधिवेशन में मेघावी छात्र-छात्राओं को बाँटी छात्रवृत्तियाँ

आज दिनांक 07 मई 2025
गोर्खाली सुधार सभा की तेलपुरा शाखाका वार्षिक अधिवेशन में कर्मठ शाखा अध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम शर्माजी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ | सर्वप्रथम शाखा अध्‍यक्ष ने मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्‍यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी, उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा सुब्बा चंदजी , महामंत्री श्री गोपाल क्षेत्रीजी , ,मीडिया प्रभारी प्रभा शाह एवं सांस्‍कृतिक सचिव कै० वाई०बी०थापाजी का स्वागतअभिनंदन कियाl |तत्पश्चात् कोषाध्यक्ष श्री भावेश्वर शर्माजी ने शाखा के विगत वर्ष के कार्यो एवं आय – व्यय का सम्पूर्ण लेखा जोखा का ब्यौरा दिया |
इस अवसर पर ग्राम मुखिया श्री संजय थापा , ने अपने विचार रखे |
केंद्रीय पदाधिकारियों ने गोर्खाली सुधार सभा के कार्यो, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं के विषयमें विस्तार से अवगत कराया |

केंद्रीय अध्‍यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी द्वारा शाखा के इन मेघावी छात्र/ छात्राओं को छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गईं..
१) समीक्षा थापा
२)प्रतीक गुरूंग
३) विभुषा खनाल
(४)नंदिनी बुराथोकी
केंद्रीय अध्यक्षजी ने शाखा अध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम शर्मा एवं शाखा के कार्यों एवं सहयोग की सराहना की एवं भविष्यमें भी इसी प्रकार सहयोग की आशा व्यक्त की, बता दे कि इसके पहले भी गोरखाली सुधार सभा कई छात्रवृत्ति गरीब ,  वंचित एवं मेधावी छात्रों को लगातार मदद पहुंचा रही है और समाज में एक नई पहचान स्थापित कर रही है…
मंच संचालन श्री मोहन थापाजी ने किया |
इस अवसरपर शाखा के पूर्व अध्‍यक्ष श्री अर्जुन सिंह थापा, श्री राम सिंह बुड़ाथोकी,श्री जे० बी० राना, श्री नारायण सिंह थापा, श्री अमित क्षेत्री, श्रीमती मीना शर्मा, श्री भरत सिंह थापा,श्री दिल बहादुर क्षेत्री,श्री भविष्य शर्मा एवं शाखाके वरिष्ठ महानुभावजन , मातृशक्तियाँ एवं युवाजन उपस्थित रहे |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *