उत्तराखंड में हो रहा है शिवसेना का विस्तार, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता हो रहे हैं तैयार
आज दिनांक 11 मई 2025 देहरादून ट्रांसपोर्ट नगर प्रदेश शिवसेना कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया ..
जिस की अध्यक्षता शिवसेना प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति ने की एवं संचालन देहरादून जिला प्रमुख कुलभूषण राणा ने किया ,
सभा का मुख्य उद्देश्य देव भूमि उत्तराखंड राज्य में संगठन को गति देना रहा जिसमें प्रदेश प्रमुख प्रजापति ने बताया कि शिवसेना को राज्य के प्रत्येक जिला विधानसभा एवं बूथ स्तर तक शिवसेना पदाधिकारियों द्वारा समाज हित के कार्य किए जा रहे हैं |

एवं आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी भी जोरों से चल रही है साथी प्रजापति ने प्रेस को जानकारी देते हुए संगठन में कुछ महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति एवं परिवर्तन करते हुए नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी गई जिसमें मुख्य रुप से कुलभूषण राणा के पद पर परिवर्तन करते हुए प्रदेश महासचिव व पंडित नंदकिशोर मिश्रा को प्रदेश सचिव मुकेश कुमार रावत को प्रदेश संगठन सचिव सुरेंद्र चौधरी को प्रदेश कोश प्रमुख व कृष्णा गुप्ता को प्रदेश सचिव व अनिल प्रजापति को गढ़वाल मंडल महासचिव अंजनी विश्वकर्मा को देहरादून महानगर संयोजक महिला प्रकोष्ठ सोनू कुमार बालाजी जिला प्रमुख देहरादून व सन्नी मेहरा देहरादून महानगर उप प्रमुख नितिन रावत को जिला महासचिव देहरादून व साहिब सिंह भंडारी को जिला उप प्रमुख देहरादून के पद पर नियुक्त किया गया |

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर जिम्मेदारी दी गई एवं सभी ने अपने अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने का एवं बालासाहेब की नीतियों को शिवसेना पंत प्रमुख एकनाथ शिंदे जी साहिब जी के दिशानिर्देश वो प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति जी के आदेशानुसार कार्य कर संगठन को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया |
वर्तमान स्थिति में उत्तराखंड की राजनीति में क्या शिवसेना जनता के विश्वास पर खड़ी उतर पाती है,
क्योंकि यहां पर कई क्षेत्रीय पार्टी का भी दबदबा राजनीति में क्षेत्रीयता के तौर पर है।
जिसमें से उत्तराखंड क्रांति दल, राष्ट्रीय रीजनल पार्टी, और केंद्र में सहभागी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की पकड़ उत्तराखंड के जनता के बीच अच्छी खासी मानी जाती है।
संगठन विस्तार में कार्यकर्ताओं का जोश और उनके अनुभव आने वाले समय में जनता के जनसरोकार मुद्दे को लेकर कितनी सजग दिखती है शिवसेना यह आने वाले 2027 के चुनाव में सीट बंटवारे पर निर्भर करता है।
सभी पदाधिकारियों के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शिवसेना की सदस्यता भी ली देवेंद्र प्रजापति ने अपनी टीम के साथ सभी नव न्यूज़ पदाधिकारियों का शिवसेना का पटका पहनाकर मुंह मीठा करा सभी का स्वागत किया कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अरुण गुप्ता देहरादून महानगर कमल शर्मा जिला मीडिया सचिव जितेन्द्र राघव जिला कार्यालय सचिव आशीष टम्टा राजपुर विधान सभा राकेश रंजन गढ़ी कैंट विधानसभा रोहित राजपूत कुलदीप राणा आदि शिव सैनिक उपस्थित रहे

