DEHRADUNNSUIUttrakhand

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) डीबीएस यूनिट के तत्वावधान में महाविद्यालय में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 16 मई 2025 को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) डीबीएस यूनिट के तत्वावधान में महाविद्यालय में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ज़रूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना और युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। 
इस अवसर पर मुकेश बसेड़ा की अध्यक्षता में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विनीत प्रसाद भट्ट (बंटू) युवा कांग्रेस ( सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी) उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हिमांशु रावत ( जिलाध्यक्ष NSUI देहरादून) ने भी कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।
अतिथियों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और हर युवा को समाजसेवा के इस पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम में हर्ष राणा छात्र नेता एवं आदर्श सामंत (छात्र प्रतिनिधि) समेत nsui इकाई के कार्यकर्त्ता एवं बड़ी संख्या में छात्रों एवं स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। आयोजन के सफल संचालन के लिए NSUI DBS यूनिट के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सराहनीय भूमिका निभाई।
अंत में NSUI DBS यूनिट अध्यक्ष ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *