NationalUttrakhand

राज्य की वित्तीय स्थिति को बताया संतोषजनक : वित्त आयोग अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया

16वें वित्त आयोग की टीम ने उत्तराखंड दौरे के दौरान राज्य सरकार के अधिकारियों से महत्वपूर्ण बैठक की। आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में हुई बैठक में टैक्स वितरण, राज्य की राजस्व मांग और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
प्रदेश की वित्तीय परिस्थितियों, चुनौतियों और विकास आवश्यकताओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया समेत अन्य सदस्यों के सामने राज्य ने अपना पक्ष रखा. मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की ‘ईको सर्विस लागत’ को देखते हुए ‘इनवॉयरमेंटल फेडरललिज्म’ की भावना के अनुरूप उपयुक्त क्षतिपूर्ति का अनुरोध किया. साथ ही ’’कर-हस्तांतरण’’ में वन आच्छादन के लिए निर्धारित भार को 20 फीसदी तक बढ़ाए जाने का सुझाव दिया.
वही वित्त आयोग अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने पत्रकार वार्ता को संबोधित कियाउन्होंने कहा, सीएम ने आयोग के समक्ष राज्य की जरूरतों के हिसाब से राज्य की हिस्सेदारी बढ़ाने का अनुरोध किया। राज्य की वित्तीय स्थिति को संतोषजनक बताया। कहा, राज्य में राजस्व घाटा तय सीमा के भीतर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *