DEHRADUNUttarakhandUttarakhand Forest DepartmentWeather

बर्ड फ्लू को लेकर वन विभाग अलर्ट : वन मंत्री सुबोध उनियाल

बर्ड फ्लू को लेकर वन विभाग अलर्ट
प्रदेश में बर्ड फ्लू से बाघिन की मौत के बाद आसपास के राज्‍य भी सतर्क हो गए हैं. बर्ड फ्लू के संभावित खतरे के मद्देनजर उत्तराखंड में भी वन विभाग अलर्ट हो गया है. इसके बाद नैनीताल और देहरादून चिड़ियाघर सहित जिम कॉर्बेट और राजाजी टाइगर नेशनल पार्क को हाई अलर्ट पर रखा गया है.
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सेंटर जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया से गाइडलाइन जारी की गई थी। उसी के हिसाब से उत्तराखंड में भी एसओपी जारी की गई है चाहे वह जू हो पार्क हो या फिर प्रोटेक्शन एरिया हो वहां पर जो भी हम खाना जानवरों को देते हैं वह फ्रेश मिट ही होना चाहिए। अगर कोई जानवर बर्ड फ्लू से मरा है उसका मिट अगर दिया जाएगा तो उससे इन्फेक्शन का खतरा रहता है। इसी के साथ ही किसी जानवर में अगर लक्षण पाए जाते हैं तो उसे अलग रखा जाएगा और भोपाल जांच के लिए उसका सैंपल जाएगा तो इसी तरह से इस संक्रमण से बचा जा सकता है और इसके लिए पूरा वन विभाग तैयार है और अलर्ट मोड पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *