CrimeDEHRADUNUttarakhand

पूर्व विधायक महेश नेगी पर लगे दुष्कर्म के आरोप को कोर्ट ने क्लीन चिट :वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रशेखर तिवारी

मई 2021 में हुए पूर्व विधायक महेश नेगी पर लगे दुष्कर्म के आरोप को कोर्ट ने क्लीन चिट दे दी है। देहरादून में वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रशेखर तिवारी और पूर्व विधायक महेश नेगी ने प्रेस वार्ता की । इस दौरान लंबे समय से न्याय की तलाश कर रहे पूर्व विधायक को न्याय मिलने पर उन्होंने कोर्ट का धन्यवाद किया..
द्वाराहाट के पूर्व विधायक महेश नेगी को पुलिस के बाद अदालत ने दुष्कर्म व आपराधिक धमकी देने के मामले में क्लीन चिट दे दी है। द्वाराहाट की ही एक महिला ने पूर्व महेश नेगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता ने यह भी दावा किया था कि उसकी पुत्री के पिता विधायक महेश नेगी हैं।
ऐसे में महिला की ओर से बेटी के भरण पोषण के लिए विधायक के खिलाफ परिवार न्यायालय में मुकदमा दाखिल किया गया। इस मामले में पुलिस पहले ही फाइनल रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। पुलिस का कहना था कि जांच में कोई तथ्य नहीं मिले।
इसके बाद महिला ने अदालत में प्राथनापत्र दाखिल किया, जिसके बाद अदालत के आदेश पर पूर्व विधायक महेश नेगी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में 05 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद महेश नेगी की तहरीर पर महिला के खिलाफ ब्लैकमेल करने का मुकदमा 11 सितंबर को दर्ज हुआ।

 

 

अधिवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने बताया 22 मई को क्लीन चिट मिल चुकी है। वही पूर्व विधायक के द्वारा 2 करोड़ की मनहानि और उनकी पत्नी ने ब्लैकमेलिंग का मामला कोर्ट में चल रहा है । वहीं पूर्व विधायक महेश नेगी ने कोर्ट पर विश्वास कायम रखते हुए अपने मुकदमा पर न्याय की उम्मीद रखी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *