उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल बीजेपी के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी से नर्सिंग महासंघ मुलाकात कर अपने खिलाफ हो रहे अन्याय के बारे में बताया
नर्सिंग महासंघ की इस मुलाकात में नर्सिंग भर्ती से संबंधित एक हजार(1000) पदों को वर्षवार करवाने हेतु ।
उत्तराखंड के मूल निवासियों को भर्ती में वरीयता दी जाने के संबंध में ।
हाल ही में संपन्न हुई 1455 भर्ती में बचे हुए पदों पर शीघ्र वेटिंग जारी करने हेतु ज्ञापन दिया गया .
साथ ही साथ प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत किया जा सके और बेरोजगार को रोजगार मिल सके इस पर विचार विमर्श किया गया
इसके पहले भी प्रेस वार्ता करके महासंघ ने अपनी बातों को मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को अपनी व्यथा बताकर लगातार मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज को पहुंचा रही है, लेकिन वर्तमान सरकार की रवैया अभी तक किसी भी प्रकार से इस ज्ञानात्मक कार्रवाई नहीं की गई है सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है
जिसमें उत्तराखंड के वरिष्ठ भाजपा के नेता एवं सभी के हृदय में दादा जी के तौर पर भाव रखने वाले भगत सिंह कोश्यारी जी ने मंत्री द्वारा संगठन को भरोसा दिलाया गया की इन चीजों पर पूर्ण रूप से अमल किया जाएगा साथ ही साथ बेरोजगार लोगों के लिए कार्य किया जाएगा और इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत जी को भी चीजें अवगत कराई जाएंगी इस मौके पर महासंघ उत्तराखंड के प्रतिमंडल सदस्य आकाश लेखवार कोषाध्यक्ष सुभाष रावत और प्रदेश सह सचिव पपेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे


