दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ का आकस्मिक निधन, नहीं रहे पत्रकार जगत का एक और धनुर्धर
उत्तराखंड की पत्रकारिता भीष्म पितामह थे : विकास धूलिया, उनके चले जाने से पत्रकारिता जगत की कलम हुई ढीली..
पत्रकारिता जगत के लिए सोमवार का दिन अत्यंत दुखद खबर लेकर आया। दैनिक जागरण समाचार पत्र के उत्तराखंड ब्यूरो चीफ विकास धूलिया का आकस्मिक निधन हो गया।
उन्होंने खुद के अस्वस्थ होने की शिकायत बताई थी और रविवार को थोड़ी देर के लिए ऑफिस आने के बाद वह घर चले गए थे। किसे पता था कि आने वाले दिन का सूर्योदय वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के बिना होगा। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में गहरा शोक है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, पूर्व सीएम हरीश रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत और विभिन्न राजनेताओं समेत महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी आदि ने शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सरकार ने दिवंगत पत्रकार के दोनों बच्चों की।पढ़ाई का खर्चा उठाने का फैसला किया है।
विकास धूलिया ढाई दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका अदा कर रहे थे। वह उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष रहे और लंबे समय से वह दैनिक जागरण में उत्तराखंड राज्य ब्यूरो प्रमुख की भूमिका संभाल रहे थे। सरल स्वभाव के विकास धूलिया करीब 52 वर्ष की आयु के थे। वह अपने पीछे मां, पत्नी, बेटा और बेटी का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।

दिवंगत विकास धूलिया के परिजनों के अनुसार वह कुछ दिनों से अस्वस्थ थे, लेकिन उन्हें कोई गंभीर लक्षण नहीं थे। अस्वस्थ अवस्था के बीच भी वह पत्रकारिता के दैनिक कार्यों को संपादित कर रहे थे।
लेकिन, जब उन्हें तीव्र बुखार महसूस हुआ तो वह रविवार शाम को ही घर लौट आए थे। सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्हें पास के महंत इंदिरेश अस्पताल में ले जाया गया था। इसी बीच पत्रकारिता जगत को अत्यंत दुखद खबर लेकर आया..



