DEHRADUNUttrakhand

FRI के सामने सवारी जीप के ऊपर गिरा पेड़, एक की मौत एक गंभीर घायल ,ड्राइवर व चार सवारियां बाल बाल बचीं

एफ आर आई के सामने सवारी जीप के ऊपर गिरा पेड़, एक की मौत एक गंभीर घायल ,ड्राइवर व चार सवारियां बाल बाल बचीं
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना पहुंचे मौके पर करवाया बचाव कार्य..
धस्माना दून अस्पताल पहुंच कर मिले मृतक के बेटे से व घायल का करवाया उपचार
नौगांव बड़कोट की थी सवारी गाड़ी व सवारियां
देहरादून आज दोपहर दो बजे के आसपास देहरादून से नौगांव बड़कोट जा रही एक मैक्सी जीप के ऊपर चकराता रोड पर एफ आर आई के सामने पेड़ का बड़ा टहना टूट कर मैक्सी कैब जीप पर गिर गया जिससे जीप में सवार एक यात्री अरविंद लाल निवासी भाटिया गांव बड़कोट की मौके पर ही मृत्यु हो गई और एक अन्य सवारी गरास जो नेपाली मूल का श्रमिक है बड़कोट का वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पेड़ का बड़ा हिस्सा जो गाड़ी के बिल्कुल बीच में गिरा उसने गाड़ी छत को दो फाड़ कर दिया जिससे अरविंद लाल की मृत्यु हुई और दूसरा यात्री घायल हुआ। गाड़ी का चालक नौगांव निवासी महावीर रावत व चार अन्य यात्री इस दुर्घटना में बाल बाल बचे।

 

घटना की सूचना मिलते ही प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना अपने साथियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व बचाव कार्य में लगे पुलिस कर्मियों व फायर विभाग के लोगों के साथ बचाव कार्य में हाथ बंटाया व गाड़ी के चालक महावीर रावत जो बुरी तरह सदमे में था और कांप रहा था उसको ढांढस बंधाया व पानी पिला कर उसे सामान्य किया व घटना के बारे में पूरी जानकारी ली और तत्काल वहां से दून अस्पताल पहुंच कर घायल नेपाली श्रमिक ग़रास का उपचार करवाया और मृतक अरविंद लाल के बेटे से मिल कर उनको सांत्वना दी व जिलाधिकारी श्री सविन बंसल से फोन पर वार्ता कर मृतक अरविंद लाल के शव का पोस्टमार्टम करवाने व उसे बड़कोट उसके गांव भेजने की व्यवस्था करवाई। प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल व उपाध्यक्ष आनंद जगुड़ी व नवीन रावत इस मौके पर साथ थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *