DEHRADUNGorkhali Reform SabhaUncategorizedUttrakhand

गोर्खाली सुधार सभा की ठाकुरपुर शाखा का वार्षिक अधिवेशन में मेघावियों छात्र-छात्राओं को बाँटी छात्रवृत्तियाँ


मेघावियों को बाँटी छात्रवृत्तियाँ

आज दिनांक 07 जून 2025

गोर्खाली सुधार सभा की ठाकुरपुर शाखा का वार्षिक अधिवेशन  कर्मठ शाखा अध्यक्ष श्री मोहन सिंह क्षेत्री की अध्यक्षता में शिव मंदिर परिसर, ठाकुरपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ | सर्वप्रथम शाखा अध्‍यक्ष ने — मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्‍यक्ष श्री पदम सिंह थापा ,उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा सुब्बा चंद, महामंत्री श्री गोपाल क्षेत्री ,मीडिया प्रभारी प्रभा शाह, का स्वागत अभिनंदन किया |

तत्पश्चात् कोषाध्यक्ष श्री प्रेम बहादुर क्षेत्रीजी ने के विगत वर्ष के कार्यो एवं आय – व्यय का सम्पूर्ण लेखा जोखा का ब्यौरा दिया |

इस अवसर पर केंद्रीय पदाधिकारियों ने गोर्खाली सुधार सभा के कार्यो, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं के विषय में विस्तार से अवगत कराया |

शाखा के कर्नल जी०बी०गुरूंग , श्रीमती देवमाया गुरूंग , प०राम प्रसाद गौतम,कै०विजय खत्री , कर्नल जे०एस०चंद, श्री टेक बहादुर थापा, ने अपने विचार एवं सुझाव रखे|

केंद्रीय अध्‍यक्ष द्वारा शाखा के इन मेघावी छात्र/ छात्राओं को छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गईं

 

१)रिदिमा शर्मा

२)वान्या गुरूंग

३)वरूणिका गुरूंग

४)आर्यन क्षेत्री

५)आलिया

६)इंद्रा थापा

७)वंदिता क्षेत्री

८)मान्यता गौतम

९)वृंदा थापा

१०)आहान क्षेत्री

११)तनीशा थापा

१२) सुमीत गुरूंग

१३)वंशिका गुरूंग

 

वरिष्ठ समाजसेवी सम्मान

१) कर्नल लक्ष्मण थापा

२)श्रीमती प्रमिला थापा

३)श्री बी०एम० थापा

४)श्री नरेंद्र गुरूंग

५) श्रीमती अर्चना थापा

६) श्रीमती राधिका

 

विशेष खेल सम्मान

रितिक थापा

 

केंद्रीय अध्‍यक्ष श्री पदम सिंह थापा ने शाखा अध्यक्ष श्री मोहन सिंह क्षेत्री एवं शाखा के कार्यों एवं सहयोग की सराहना की एवं भविष्यमें भी इसी प्रकार सहयोग की आशा व्यक्त की |

अवसर पर शाखा उपाध्यक्ष सुबे० डी० बी० क्षेत्री , श्रीमती देवमाया गुरूंग , श्री प्रेम शाही,कर्नल लक्ष्मण थापा, श्रीमती शगुन शाही, एवं शाखाके वरिष्ठ महानुभावजन , मातृशक्तियाँ एवं युवाजन उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *