DEHRADUNEid-ul-FitrNationalUttarakhand Pradesh Congress Committee

ईद उल अज़ान पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने जनता को दी मुबारकबाद, और कहा भारत  के लोग दुनिया के सबसे बड़े भाग्य वाले..


ईद उल अज़ान पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने जनता को दी मुबारकबाद, और कहा भारत  के लोग दुनिया के सबसे बड़े भाग्य वाले..

देहरादून: भारत में पैदा होने वाला हर इंसान दुनिया के लोगों में बड़े भाग्य वाला होता है क्योंकि उसको दुनिया का हर त्यौहार अपने देश में मनाने को मिलता है यह बात आज ईद उल अज़ाह के मौके पर कांवली मेहुवाला मांजरा व ब्राह्मणवाला क्षेत्रों में लोगों से ईद मिलने गए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने कही। उन्होंने कहा कि भारत विभिन्नताओं का देश है और यहां हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई जैन बौद्ध फारसी तमाम धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं और सब धर्मों के अपने तीज त्यौहार हैं जिनको देश के सब लोग मिल जुल कर मनाते हैं। श्री धस्माना ने कहा कि ईद उल अज़ाह ख़ुदा की इबाबत और अल्लाह के लिए कुर्बानी देने अपनी नेक कमाई में से गरीब बेसहारा लोगों को दान देने का त्यौहार है । 

 

 

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल,कांवली मस्जिद के इमाम मोहमद हुसैन अहमद कासमी, सैयद मोहमद अर्शी,कांवली वेलफेयर सोसाइटी के सदर शौकीन,सचिव वसीम अहमद, कोषाध्यक्ष शाकिर अली ,मेहताब अली,अमीर सोहेल, मेहुवाला के प्रमुख समाज सेवी श्री शहजाद, श्री फारूक,श्री शौकत अली आदि उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *