DEHRADUNNationalNSUIUttarakhand Pradesh Congress CommitteeUttrakhand

कांग्रेस की मजबूती से घबराई भाजपा, पूर्व पुलिस अधिकारी ओम प्रकाश आर्या कांग्रेस में शामिल 

पूर्व पुलिस अधिकारी ओम प्रकाश आर्या कांग्रेस में शामिल 

पुलिस में 35 वर्षों की सेवा के बाद सेवा निवृत होकर पुलिस के पूर्व उपाधिक्षक श्री ओम प्रकाश आर्या आज कांग्रेस में शिमल हो गए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने श्री आर्य को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई । आज कांग्रेस में शामिल हुए ।

श्री आर्य उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ से पुलिस उपाधिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए। 2017 में श्री आर्य को राष्ट्रपति भारत सरकार द्वारा पुलिस मैडल से अलंकृत किया। श्री आर्य ने चार विषय में स्नातकोत्तर हैं अंग्रेजी , वनस्पति विज्ञान , एमबीए एच आर व एम एड किया। वर्ष 1988 में उत्तरप्रदेश पुलिस में एसआई भर्ती हो कर वर्ष 2021 में सेवा निवृत हुए। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने श्री आर्य को पार्टी का पटका पहना कर विधिवत पार्टी में शामिल किया । इस अवसर पर प्रदेश महासचिव श्री जगदीश धीमान, प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, प्रदेश प्रवक्ता श्री गिरिराज किशोर हिंदवाण ने श्री आर्य को पार्टी में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

श्री आर्य ने श्री धस्माना का आभार प्रकट करते हुए उनको आश्वाशन दिया कि वे पार्टी की नीतियों सिद्धांतों पर चलते हुए संगठन को मजबूत करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *