DEHRADUNNationalNSUIUttarakhand Pradesh Congress CommitteeUttrakhandUttrakhand Bhartiya Janata party

मलिन बस्तियों के नाम पर झूठ बोल रही है कांग्रेस : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन

उत्तराखंड में मलिन बस्तियों को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने सामने होते दिख रही हैकांग्रेस के लगाए हुए आरोप को आज प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बस्तियों के मुद्दे पर सरकार को बदनाम करने की साजिश की कोशिश कर रहे हैं मलिन बस्तियों में गलत प्रचार कर दहशत फैलाने का कृत्य कांग्रेस द्वारा हो रहा हैं,
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

 


जिस तरीके से मलिन बस्तियों में जाकर मलिकआना हक की बात कर रहे हैं जब उनकी सरकार थी 2002 से 7 तक तब नियमितीकरण क्यों नहीं हुआ 2012 से 16 तक एक बार फिर कांग्रेस की सरकार रही तब बस्तियों को मलिकआना हक क्यों नहीं दिया,
कांग्रेस के नेताओं द्वारा झूठ बोला जा रहा है जो मलिन बस्ती समिति बनाई गई थी पूर्व विधायक के नेतृत्व में उन्होंने बस्तियों को चिन्हीकरण किया जबकि सच तो यह है बस्तियों में पट्टे देने के नाम पर सिर्फ 40 पट्टे दिए वह भी फर्जी तरीके से गुमराह करके इति श्री करने का काम कांग्रेस की सरकार व उनके नेताओं ने किया गलत तरीके से बस्तियों को बसाना कांग्रेस के नेताओं की परंपरा रही है,

 


भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में पहले ही स्पष्ट कर चुकी है की बस्तियां नहीं तोड़ी जाएगी सरकार ने बार-बार अध्यादेश लाकर यह स्पष्ट किया कि किसी भी घर को तोड़ने की हानि नहीं होगी,
कमलेश ने बताया कि एलिवेटेड रोड जहां बनेगी जो लोग इस जद में आएंगे 2600 से ऊपर जो परिवार इससे प्रभावित होंगे उन्हें कहीं सुरक्षित जगह स्थानांतरित किया जाएगा या मुआवजे के रूप में दिया जाएगा जो 2016 से पहले यहां निवासरत रहे हैं या उसके बाद भी जो लोग आकर के बसे हैं उनकी जान माल की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी भी सरकार की है इसीलिए अध्यादेश लाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यह संदेश दिया कोई भी दुविधा में ना रहे सरकार की योजनाओं का लाभ सुविधा प्रत्येक मलिन बस्ती वासियों को मिल रहा है इसलिए सरकार की मनसा बिल्कुल साफ है की एलिवेटेड रोड की जद में जो लोग आएंगे उनको सही और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा,
विपक्ष के नेता बस्ती के भोले भाले सीधे लोगों के साथ छल करके उन्हें दिगभ्रमित कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं,
कमलेश ने कहा मलिन बस्तियों के ऊपर कांग्रेस झूठ बोलकर 2027 में फतह हासिल करना चाहती है जो जनता भली भाती जान चुकी है,
कांग्रेस का कोई भी पैंतरा अब उनके काम नहीं आएगा, अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में इस पर सिर्फ राजनीति होगी या मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को भी न्याय मिलेगा

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *