भारत सरकार के ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित भारत वापस लाया जा रहा है: पुष्कर सिंह धामी
भारत सरकार के ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित भारत वापस लाया जा रहा है। ऑपरेशन सिंधु के तहत निकाले गए लोगों की कुल संख्या 1,117 पहुंच चुकी है।
ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु चलाया जा रहा है. इसके तहत महन एयर की खास विमानों का इस्तेमाल कर नागरिकों को वापस भारत लाया जा रहा है. 21 जून को मैहन एयर की दूसरी फ्लाइट 290 भारतीय नागरिकों के साथ दिल्ली पहुंची.
इजरायल और ईरान के बीच लगातार कई दिनों से संघर्ष चल रहा है. ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए भारत सरकार द्वारा उन्हें युद्ध प्रभावित इलाके से निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु चलाया जा रहा है. इसके तहत महन एयर की मदद से नागरिकों को वापस भारत लाया जा रहा है. इस ऑपरेशन के तहत मैहन एयर का दूसरा विमान शनिवार रात दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ. इस फ्लाइट में 290 भारतीय छात्र सवार थे. इसमें ज्यादातर कश्मीर के छात्र थे.
विदेश मंत्रालय द्वारा एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई. बयान में कहा गया कि महन एयर की W5071 विमान शनिवार की रात 11 बजकर 30 मिनट पर 290 भारतीय नागरिकों के साथ दिल्ली पहुंची है. बताया जा रहा है कि अब तक 1,117 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित ईरान से बाहर निकाला जा चुका है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया है कि रविवार को 2 और फ्लाइट भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंच सकती हैं.
इस ऑपरेशन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में भारतीयों पर संकट आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर संभव मदद भारतीय प्रवासी को दी गई है । उन्होंने विश्वास जताया है कि भारत की सरकार ईरान से हर एक भारतीयों नागरिकों को सुरक्षित वापिस लाएगी।

