DEHRADUNNSUIPanchayat elections in Uttarakhanduattrakhand State Election CommissionUttarakhand Pradesh Congress CommitteeUttrakhand

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा बैठक हुई।


प्रदेश सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा 

देहरादून महानगर, परवा दून के ब्लॉक अध्यक्षों के साथ लंबी बैठक

 

अनुसूचित जाति व महिला कांग्रेस के अध्यक्षों के साथ संगठन पर चर्चा

बड़े से बड़े नेता को अपने बूथ अध्यक्ष की बैठक में जाना पड़ेगा – सुरेन्द्र शर्मा

 

30 जुलाई तक प्रदेश के हर बूथ पर नियुक्त हो जाएगा बीएलए- सूर्यकांत धस्माना 

देहरादून: उत्तराखंड में कांग्रेस की संगठनात्मक व आंदोलनात्मक गतिविधियों, प्रदेश भर में कांग्रेस ,कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों व विभिन्न प्रकोष्ठों के बूथ स्तर तक गठन की स्थितियों व बीएलए नियुक्तियों की समीक्षा पार्टी ने गंभीरता के साथ शुरू कर दी हैं । पार्टी के सह प्रभारी एआईसीसी सचिव श्री सुरेन्द्र शर्मा व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने बीते बुधवार और आज गुरुवार को देहरादून महानगर व परवा दून के सभी ब्लॉक अध्यक्षों, महिला कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारियों व महानगर महिला कांग्रेस की प्रमुख नेताओं , प्रदेश अनुसूचित जाति व प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठकें की व जिला कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस वार्ड कांग्रेस व बूथ कांग्रेस कमेटियों के गठन की स्थिति, हर बूथ पर बीएलए की नियुक्ति व पार्टी की जिला व ब्लॉक इकाई की मासिक बैठक व आंदोलनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। बैठकों में प्रदेश प्रभारी श्री सुरेन्द्र शर्मा ने सभी पदाधिकारियों से दो टूक कहा कि पार्टी में जो भी पदाधिकारी सक्रिय रूप से कार्य नहीं कर पा रहे हैं वे स्वयं ही पद त्याग दें और अन्य सक्रिय साथी को उस पद पर नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता विपक्ष लोक सभा श्री राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बड़े से बड़ा नेता पहले अपने घर के बूथ से जुड़े और उसे मजबूत करे और यह नीति पूरे देश में लागू की जा रही है इसलिए अब उत्तराखंड में हर बड़े नेता को आप उसके बूथ पर आयोजित होने वाली बैठक में अवश्य आमंत्रित करें और अगर वो दो बार आमंत्रित करने पर बूथ बैठक में ना पहुंचे तो उसकी सूचना पीसीसी को दें जिसे पीसीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष व श्री राहुल गांधी तक पहुंचाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि हमें आगामी पंचायत चुनावों के साथ साथ प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी तैयारियां करनी हैं और इसके लिए बूथ स्तर तक पार्टी के सभी अंगों को सक्रिय करना है।

 

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पीसीसी द्वारा राज्य के सभी जिलों में जिला व महानगर अध्यक्षों को बीएलए टू की नियुक्ति के लिए बीएलए वन बनाया गया है और अब जिला महानगर अध्यक्ष अपने जिले में पढ़ने वाली विधानसभाओं में एक एक बीएलए वन को अधिकृत कर रहे हैं और प्रदेश भर में ३० जुलाई तक हर बूथ पर बीएलए टू की नियुक्ति हो जाएगी। उन्होंने सह प्रभारी को पार्टी की आंदोलनात्मक गतिविधियों की भी विस्तार से जानकारी दी।

 

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बताया कि उन्होंने प्रदेश महिला कांग्रेस का पुनर्गठन किया है और प्रदेश भर में जिला व महानगर तथा ब्लॉक स्तर पर महिला कांग्रेस को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए पुनर्गठन की कार्यवाही चल रही है। उन्होंने महिला अपराधों के खिलाफ महिला कांग्रेस के आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी बैठक में दी। प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल, प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल ने भी अपनी रिपोर्ट सह प्रभारी को दी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल ने परवा दून के सभी ब्लॉक अध्यक्षों से परिचय करवाते हुए जिले व ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठकों की जानकारी दी। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने बताया कि धर्मपुर व राजपुर में एक एक ब्लॉक गठित नहीं हुए हैं जिनको पंद्रह दिनों में गठित कर लिया जाएगा व बीएलए की नियुक्ति के लिए श्री सूर्यकांत धस्माना को धर्मपुर व मसूरी व स्वयं कैंट, राजपुर व रायपुर में बीएलए का कार्य देख रहे हैं। बैठक में अनेक ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने सुझाव पार्टी नेताओं के समक्ष रखे। बैठकों में पूर्व विधायक डॉक्टर जीत राम, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता ड .प्रतिमा सिंह,  वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, महामंत्री सुशीला शर्मा,प्रदेश महासचिव पुष्पा पंवर, प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल, धर्मपाल घाघट, अर्जुन सोनकर, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, जिला अध्यक्ष परवा दून मोहित उनियाल, ब्लॉक अध्यक्ष ललित भद्री, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश पुंडीर, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र तनेजा, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन थापली,ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन पासी आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *