Bureau of Indian StandardsUttarakhand Chief Minister

बीआईएस प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड में मानकीकरण से जुड़ी प्रमुख पहलुओं पर मुख्यमंत्री से की चर्चा

मुख्यमंत्री से भेंट कर बीआईएस प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड में मानकीकरण से जुड़ी प्रमुख पहलुओं पर की चर्चा..

BIS Certification in India | BIS registration in India - Omega

 

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) देहरादून शाखा के निदेशक एवं प्रमुख श्री सौरभ तिवारी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की एवं राज्य में मानकीकरण से संबंधित विविध पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। प्रतिनिधिमंडल में शिक्षा, उद्योग तथा उपभोक्ता संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि सम्मिलित थे।

 

बैठक के दौरान सरकारी खरीद प्रक्रिया में भारतीय मानकों (IS) के अनिवार्य समावेश, विभागीय अधिकारियों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम, भवन निर्माण हेतु IS आधारित विनियमों (SP 73:2023) को अपनाने तथा विभिन्न सरकारी विभागों में प्रबंधन प्रणाली मानकों (जैसे IS 15700, ISO 9001, ISO 21001) के क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

 

 

मुख्यमंत्री महोदय ने प्रतिनिधिमंडल के सुझावों की सराहना की तथा उत्तराखंड में मानकीकरण को सुदृढ़ बनाने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापरक सेवाओं एवं सतत विकास के लिए मानकीकरण अत्यंत आवश्यक है और यह पहल ‘विकसित उत्तराखंड’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के दृष्टिकोण के अनुरूप, बीआईएस 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण में एक अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *