CrimeDEHRADUNDehradun PoliceDM DEHRADUNSSP Dehradun

देहरादून के डोईवाला में जबरदस्त आक्रोश, संदिग्ध परिस्थितियों में मृत बालिका मिलने पर परिजनों ने कोतवाली में काटा हंगामा

आज दिनांक 05 – 07- 2025 को डोईवाला। कोतवाली अंतर्गत बुल्लावाला–कुड़कावाला क्षेत्र में कबाड़ बिनने गई केशवपुरि बस्ती की एक 14 वर्षीय बालिका संदिग्ध परिस्थितियों में एक स्क्रीनिंग प्लांट से मृत अवस्था में मिलने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। नाबालिक के साथ दुर्व्यवहार से मौत होने की आशंका को लेकर हिंदू संगठन के अलावा केशवपुरी बस्ती के तमाम लोग देर शाम डोईवाला कोतवाली पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

 

 

आरोप लगाया कि बालिका के साथ जोर जबरदस्ती की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केशवपुरी से तीन बच्चे कूड़ा कबाड़ बिनने के लिए कुड़कावाला की ओर गई थे, वहां एक स्क्रीनिंग प्लांट पर कुछ कूड़ा बिनते वक्त उनके साथ कुछ अनहोनी हुई है, जिसको लेकर क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए। देर शाम तक कोतवाली में हिंदू संगठन के तमाम लोग मौजूद रहे और हंगामा करते रहे। इस दौरान आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शन कार्यों को समझने का प्रयास किया।

वहां के लोगों के हंगामा को देखकर पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है

 

डोईवाला क्षेत्र सुस्वा नदी के पास कुड़कावाला में स्थित एक क्रेशर में एक नाबालिक लड़की के फांसी लगाने की सूचना पर थाना डोईवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा , जहां जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वहां काम करने वाले चार लड़कों द्वारा कूड़ा बिनने वाली दो लड़कियों को प्लॉट से छोटा मोटा लोहा उठाते रोक लिया था जिसमें एक लड़की भाग गयी और एक को उन्होंने रोक लिया व उसे कमरे में बैठा दिया ।

साथी उनके द्वारा पुलिस को भी कॉल किया,कि एक चोरी करते हुए युवती पकडी है,जिसे कमरे में बंद किया है व कुछ समय बाद बताया कि युवती ने कमरे में फांसी लगा ली है, पुलिस के मौके पर पहुंचने पर उक्त लड़की द्वारा एक कमरे में फांसी लगा ली गई बताया गया। तथा वहां मौजूद लड़कों द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।

 

घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे जिसे कुछ फुटेज प्राप्त हुई है, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है, मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर के पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है,पोस्टमार्टम हेतु डॉक्टर के पैनल को निर्देशित किया गया है। चारों युवकों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्रकरण में घटनास्थल को सील किया गया है तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है, साथ ही घटनास्थल को सुरक्षित करने/क्रेशर को सील करने हेतु पुलिस द्वारा तहसीलदार को रिपोर्ट प्रेषित की गई है। मृतका के परिजनों, जो केशव पूरी बस्ती के निवासी है को अवगत कराया गया कि घटना की तहरीर दी जाए जिससे पुलिस द्वारा तत्काल घटना के संबंध में कार्यवाही की जाए ..

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *