क्या मुख्यमंत्री जी की दूरबीन सच देख पा रही है :उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष विकास नेगी
क्या मुख्यमंत्री जी की दूरबीन सच देख पा रही है?
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हाल ही में जंगल सफारी पर गए, जहाँ वह दूरबीन से जंगल का नज़ारा देख रहे थे।

लेकिन उत्तराखंड कांग्रेस का सवाल है –
मुख्यमंत्री जी, क्या आपकी दूरबीन से ये सच्चाई भी दिख रही है?
फॉरेस्ट लैंड पर हो रहे अवैध कब्जे?
बिना अनुमति के सैकड़ों पेड़ों की कटाई?
वन विभाग में चल रहे घोटाले और उन पर न होने वाली कार्यवाही?
वन संरक्षण के नाम पर कागजों में बन रही योजनाएं, जिनका धरातल पर कोई असर नहीं?
क्या आपकी दूरबीन देख पा रही है कि –
पहाड़ों के गाँव आज भी लकड़ी, पानी और चारे के लिए संघर्ष कर रहे हैं?
मानव-वन्यजीव संघर्ष लगातार बढ़ रहा है और सरकार के पास कोई समाधान नहीं?
जंगलों की अंधाधुंध कटाई से भूस्खलन, बादल फटने और प्राकृतिक आपदाओं का खतरा दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है?
मुख्यमंत्री जी,
जंगलों की सैर और फोटोशूट से ज़्यादा जरूरी है –
जंगल बचाने की नीति, नीयत और इच्छाशक्ति।
उत्तराखंड की जनता का सीधा सवाल है –
दूरबीन से नज़ारे देखने से पहले, अपने शासन की हकीकत देखिए।
याद रखिए, जंगल बचे रहेंगे, तभी उत्तराखंड बचेगा।

