DEHRADUNUttarakhand Pradesh Congress CommitteeUttrakhand

उत्तराखंड के चार सांसदों का एलयूसीसी मुद्दे पर ग्रह मंत्री से मिलना अप्रत्याशित :सूर्यकांत धस्माना

उत्तराखंड के चार सांसदों का एलयूसीसी मुद्दे पर ग्रह मंत्री से मिलना अप्रत्याशित
मुख्यमंत्री कर रहे सीबीआई जांच की घोषणा और सांसद कर रहे इंटरपोल से जांच की मांग

भाजपा में सत्ता संघर्ष चरम पर  : सूर्यकांत धस्माना

देहरादून: उत्तराखंड व देश में हुए सैकड़ों करोड़ रुपए के एलयूसीसी घोटाले में सत्ताधारी भाजपा के प्रभावशाली लोगों का संरक्षण व संलिप्तता है इसीलिए इसकी जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से ना हो इसके लिए भाजपा से जुड़े लोग दो मुहि बात कर रहे हैं और इस बहाने भाजपा में मचा सत्ता का संघर्ष भी सतह पर आ गया है यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि सत्ता के संघर्ष में उलझी राज्य की भाजपा की सरकार का अपने सांसदों से समन्वय और तालमेल सही नहीं है या सरकार और सांसद मिल कर लोगों को मूर्ख बना रहे हैं क्योंकि जहां एक ओर राज्य की सरकार के मुखिया एक दिन पहले रात्रि में यह घोषणा कर रहे हैं कि एलयूसीसी घोटाले की जांच सीबीआई करेगी तो वहीं इसी मुद्दे पर अगले दिन यानी आज हो राज्य के चार सांसद देश के ग्रह मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात कर इस घोटाले की जांच इंटरपोल की मदद से करवाने की मांग कर रहे हैं । श्री धस्माना ने कहा कि अगर राज्य के मुख्यमंत्री सीबीआई जांच की घोषणा कर चुके हैं तो क्या इस बारे में उन्होंने अपने राज्य के सांसदों को नहीं बताया जो वे एक नया शिगूफा ले कर देश के गृहमंत्री से मिलने चले गए। श्री धस्माना ने कहा कि वास्तविकता यह है कि एलयूसीसी ठगी मामले में प्रभावित लोगों से मिलने या उनकी समस्या के समाधान के लिए किसी भी सांसद या भाजपा के जन प्रतिनिधि ने प्रयास नहीं किया क्योंकि सभी को मालूम है कि इस घोटाले के दोषी लोगों को किसका संरक्षण है।

श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश के लाखों लोगों के खून पसीने की कमाई को भाजपा सरकार की और सहकारिता मंत्री के विभाग की नाक के नीचे से कोई इस तरह लूट कर भाग गया और सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई जिससे अपराधी विदेश फरार हो गए यह साफ दर्शाता है कि इस पूरे घोटाले को सरकार में बैठे किसी प्रभावशाली व्यक्ति का संरक्षण प्राप्त है। श्री धस्माना ने कहा कि अगर शीघ्र केंद्र सरकार इस घोटाले की जांच सीबीआई से करने की सिफारिश पर अमल नहीं करती तो कांग्रेस पार्टी इस विषय पर प्रभावित लोगों के साथ आंदोलन में सड़कों पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *