यंग उत्तराखंड़ सिने अवॉर्ड्स 2025 का भव्य आयोजन 23 अगस्त को श्रीफोर्ट ऑडिटोरियम, दिल्ली में
देहरादून। उत्तराखंड की लोक संस्कृति, सिनेमा और संगीत को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के संकल्प के साथ ‘यंग उत्तराखंड संस्था’ आगामी 23 अगस्त को दिल्ली के श्रीफोर्ट ऑडिटोरियम में ‘यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड्स 2025’ का भव्य आयोजन करने जा रही है। यह आयोजन अपने 13वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।

देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए संस्था के मुख्य प्रवक्ता अनूप डोबरियाल ने बताया कि यह अवॉर्ड समारोह उत्तराखंडी सिनेमा व संगीत से जुड़े उन कलाकारों को सम्मानित करने का मंच है, जिन्होंने वर्ष 2024 में उत्कृष्ट कार्य किया है।
डोबरियाल ने बताया कि इस वर्ष फीचर फिल्मों के साथ-साथ म्यूजिक वीडियोज़ को भी विभिन्न श्रेणियों में अवॉर्ड्स से नवाजा जाएगा। इन श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अभिनेत्री, खलनायक, सह अभिनेता-अभिनेत्री, निर्देशक, कहानी, छायाकार, गायक-गायिका, गीतकार, संगीतकार, संगीत प्रोडक्शन हाउस समेत कुल 30 से अधिक श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे।
इस बार दो विशेष श्रेणियों के तहत प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा।
- लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: रंगकर्मी व चरित्र अभिनेत्री श्रीमती मंजू बहुगुणा
- लीजेंड्री सिंगर अवॉर्ड: प्रसिद्ध लोकगायक व गीतकार गंभीर दार्मी
डोबरियाल ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के पहले चरण में जूरी द्वारा टॉप 4-5 नामांकनों का चयन कर लिया गया है।
फीचर फिल्म श्रेणियों में नामांकित प्रमुख कलाकार:
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: अर्जुन चंद्रा (जोना), संजय सिलोड़ी (गढ़ कुर्मी), मोहित घिल्डियाल (मीठी माँ कु आशीर्वाद)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: शिवानी भंडारी (कारा एक प्रथा), अनुष्का पंवार (जोना), मानवी पटेल (असगार)
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म: रिखुली, जोना, कारा एक प्रथा, मीठी माँ कु आशीर्वाद, असगार
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: अनुज जोशी (असगार), निशे नाथ (जोना), कांता प्रसाद (मीठी माँ कु आशीर्वाद)
- सर्वश्रेष्ठ खलनायक: बलदेव राणा (संस्कार), रमेश रावत (कारा एक प्रथा)
- सर्वश्रेष्ठ छायाकार: गोविंद नेगी (रिखुली), दिलनवाज फारुकी (जोना)
म्यूजिक वीडियो श्रेणियों में प्रमुख नामांकन:
- सर्वश्रेष्ठ गायक: सौरभ मैठाणी, नरेन्द्र सिंह नेगी, विवेक नौटियाल
- सर्वश्रेष्ठ गायिका: प्रतीक्षा बमराड़ा, प्रियंका महर, दीपा नागरकोटी
- सर्वश्रेष्ठ गीतकार: आशीष नेगी, नरेन्द्र सिंह नेगी, नन्दलाल भारती
- सर्वश्रेष्ठ संगीतकार: सागर शर्मा, नितेश बिष्ट, विशाल शर्मा
- सर्वश्रेष्ठ गीत निर्देशक: राहुल भट्ट, अंजलि कैंतुरा, दीपक पल्स
- सर्वश्रेष्ठ संगीत प्रोडक्शन हाउस: मशकबीन, भागीरथी फिल्म्स, पहाड़ साउंड बॉक्स
डोबरियाल ने बताया कि इस आयोजन को उत्तराखंड पर्यटन विभाग और उत्तराखंड फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल का विशेष सहयोग प्राप्त है।
यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड्स 2025 न केवल राज्य के कलाकारों को सम्मानित करने का अवसर देगा, बल्कि देश की राजधानी दिल्ली में उत्तराखंडी संस्कृति की भव्य प्रस्तुति का गवाह भी बनेगा।

