गोर्खाली सुधार सभा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य , ग्राम प्रधान एवं वार्ड मेम्बर जनप्रतिनिधियों एवं राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं को किया सम्मानित
गोर्खाली सुधार सभा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य , ग्राम प्रधान एवं वार्ड मेम्बर जनप्रतिनिधियों एवं राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं को किया सम्मानित
आज दिनांक 08 अगस्त 2025
गोर्खाली सुधार सभा के मानेकशाॕ सभागार में आयोजित मासिक अंतरंग सभा में गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गोर्खाली समुदाय के विजेता नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य , ग्राम प्रधान एवं वार्ड मेम्बर सभीको स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया और सभाकी ओर से बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं |

इन जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया :–
श्रीमती तनुजा घले – ग्राम प्रधान पुरोहित वाला एवं उनके 11 वार्ड मेम्बर
श्रीमती हरिकला पुन – ग्राम प्रधान इंद्रानगर गल्जवाड़ी और उनके वार्ड मेम्बर
श्रीमती आशू थापा- ग्राम प्रधान घंघोड़ा एवं उनके वार्ड मेम्बर
श्रीमती भावना गुरूंग -ग्राम प्रधान छिद्दर वाला एवं उनके वार्ड मेम्बर
श्रीमती सुनीता थापा – ग्राम प्रधान हरचावाला
श्रीमती पूनम देवी रेग्मी – ग्राम प्रधान गजियावाला एवं उनके वार्ड मेम्बर
श्री ऋषि राम शर्मा – क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं विजेता वार्ड मेम्बर
श्रीमती अर्चना क्षेत्री – क्षेत्र पंचायत सदस्य ( BDC) ठाकुरपुर एवं विजेता वार्ड मेम्बर
(2) खेल प्रतिभा सम्मान
१) आराध्या राना – बाॕक्सिंग रजत पदक राष्ट्रीय खेल 2025
२)दिव्या ढकाल – बाॕक्सिंग रजत पदक राष्ट्रीय खेल -2925
सभी सम्मानित जन प्रतिनिधियों एवं खिलाड़ियों ने गोर्खाली सुधार सभा का आभार प्रकट करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया |
इस अवसर पर गोर्खाली सुधार सभा के पदाधिकारी गण एवं शाखा अध्यक्ष उपस्थित थे |

