DEHRADUNPanchayat elections in UttarakhandUttarakhand Panchayat electionsUttarakhand Pradesh Congress Committee

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख पद हेतु विभिन्न जनपदों मे पार्टी द्वारा समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की ..

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख पद हेतु विभिन्न जनपदों मे पार्टी द्वारा समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की है.

Uttarakhand Panchayat Elections: कांग्रेस की उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, अल्‍मोड़ा में 21 प्रत्‍याशियों के नाम - Uttarakhand Panchayat Elections Congress Releases First List of Supported ...

उपरोक्त जनकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि सभी वरिष्ट नेताओं एवं स्थानीय कांग्रेस नेताओं से बातचीत के उपरांत सर्व समत्ति से जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख पद के लिए पार्टी के समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा की गई है जिसमे जिला पंचायत नैनीताल मे श्रीमती पुष्पा नेगी अध्यक्ष एवं श्रीमती देवकी विष्ट उपाध्यक्ष, जिला पौड़ी मे जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी श्रीमती दीपिका इस्टवाल, जिला पंचायत रुद्रप्रयाग अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती प्रीति पुष्पवान, जिला पंचायत अल्मोडा मे अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती सुनीता कुंजवाल को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया हैl

 

ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी

वही विकास खंड अगस्त्य मुनि प्रमुख पद हेतु श्रीमती गायत्री देवी, विकास खंड जखोली के प्रमुख पद हेतु श्रीमती विनीता चमोला को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया हैl
जिला चमोली के ब्लाक गैरसैंण से श्रीमती सुमति बिष्ट, ब्लाक कर्णप्रयाग से श्रीमती माहेश्वरी देवी, ब्लाक थराली से श्री प्रवीण पुरोहित, पोखरी से श्रीमती राजी देवी एवं ब्लाक जोशीमठ से श्री अनूप नेगी को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया हैl
श्री धस्माना ने कहा कि शीघ्र ही अन्य जिलों की दूसरी।लिस्ट जारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *