DEHRADUNJyoti Rautelakaran MaharaUttarakhand Pradesh Congress CommitteeUttrakhand

भाजपा छोड़कर बड़ी संख्या में लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देहरादून की धर्मपुर विधानसभा के मथुरावाला क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में एक ऐतिहासिक और निर्णायक राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिला।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करण माहरा और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष  ज्योति रौतेला की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपाई एवं पूर्व ग्राम प्रधान  नवीन छेत्री के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं, महिलाओं और पुरुषों ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों और कामकाज से असंतुष्ट होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान सभी नव-शामिल सदस्यों को कांग्रेस का पटका पहनाकर गरिमापूर्ण स्वागत किया गया और उन्हें पार्टी के सिद्धांतों एवं जनसेवा की भावना से अवगत कराया गया।

इन नए साथियों में  ए.के. बहुगुणा,  जी.पी. ममगाई,  आयुष भट्ट, शोभा भट्ट,  उर्मिला भट्ट,  पविता पंवार,  रीता रमोला, श्रीमती संतोषी रावत, श्रीमती अंजू बिष्ट, श्रीमती अनीता डोभाल, श्रीमती अनुराधा गुसाईं, श्री अखिलेश भट्ट, श्री शिवशरण थलवाल, श्री दिनेश बगियाल, श्री सुनील उनियाल, श्री राकेश बिजलवान, श्रीमती आशा थापा, श्री सोहन शाही, श्रीमती सुचित्रा छेत्री, श्रीमती अर्चना थापा, श्री राजकुमार सिंह छेत्री, श्री सुरेंद्र थापा, श्री आनंद सिंह छेत्री, श्री राजेश थापा, श्रीमती रत्ना देवी, श्रीमती भीमकला देवी, श्री ठाकुर मलपुन, श्री आनंद सिंह बिष्ट, श्री कैलाश मैथानी, श्री सतीश नेगी और श्रीमती राधिका नेगी सहित अनेक सम्मानित स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करण माहरा ने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस की विचारधारा की जीत नहीं, बल्कि जनता के धैर्य, विश्वास और जागरूकता की जीत है। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार ने जनता के भरोसे को तोड़ा है। महंगाई, बेरोजगारी, महिला अपराध और स्थानीय विकास की उपेक्षा ने लोगों को गहरे तक निराश किया है। ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसा विकल्प है, जो जनहित को सर्वोपरि रखकर, ईमानदारी से काम करने का संकल्प रखती है। यह जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि अब लोग बदलाव चाहते हैं, और कांग्रेस उनके सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी पार्टी का हर कार्यकर्ता, गांव-गांव और गली-गली जाकर जनता की आवाज को बुलंद करेगा और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक मजबूत संघर्ष खड़ा करेगा।”

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस के लिए महिलाओं की भागीदारी केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारी राजनीति का मूल आधार है। उन्होंने कहा, “भाजपा शासन में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार आंख मूंदकर बैठी है। कांग्रेस महिलाओं को न केवल राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व देगी, बल्कि उन्हें आर्थिक, सामाजिक और कानूनी रूप से सशक्त बनाएगी। आज मथुरावाला में बड़ी संख्या में महिलाओं का कांग्रेस में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि महिला शक्ति अब जाग चुकी है और अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ रही है। यह आयोजन महिला जागरण का प्रतीक है और आने वाले समय में इसका प्रभाव पूरे उत्तराखंड में दिखाई देगा।”

 

सदस्यता ग्रहण करने वालों के प्रमुख नाम:


– श्री ए.के. बहुगुणा जी
– श्री जी.पी. ममगाई जी
– श्री आयुष भट्ट जी
– श्रीमती शोभा भट्ट जी
– श्रीमती उर्मिला भट्ट जी
– श्रीमती पविता पंवार जी
– श्रीमती रीता रमोला जी
– श्रीमती संतोषी रावत जी
– श्रीमती अंजू बिष्ट जी
– श्रीमती अनीता डोभाल जी
– श्रीमती अनुराधा गुसाईं जी
– श्री अखिलेश भट्ट जी
– श्री शिवशरण थलवाल जी
– श्री दिनेश बगियाल जी
– श्री सुनील उनियाल जी
– श्री राकेश बिजलवान जी
– श्रीमती आशा थापा जी
– श्री सोहन शाही जी
– श्रीमती सुचित्रा छेत्री जी
– श्रीमती अर्चना थापा जी
– श्री राजकुमार सिंह छेत्री जी
– श्री सुरेंद्र थापा जी
– श्री आनंद सिंह छेत्री जी
– श्री राजेश थापा जी
– श्रीमती रत्ना देवी जी
– श्रीमती भीमकला देवी जी
– श्री ठाकुर मलपुन जी
– श्री आनंद सिंह बिष्ट जी
– श्री कैलाश मैथानी जी
– श्री सतीश नेगी जी
– श्रीमती राधिका नेगी जी

कार्यक्रम का माहौल उत्साह, जोश और एकता के भाव से भरा हुआ था। कांग्रेस के झंडों और नारों से गूंजते इस आयोजन ने साफ संदेश दिया कि मथुरावाला ही नहीं, बल्कि पूरे धर्मपुर क्षेत्र में जनता भाजपा से मोहभंग होकर कांग्रेस की ओर आशा की निगाह से देख रही है। यह ऐतिहासिक पल न केवल कांग्रेस के बढ़ते जनाधार का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि जनता अब ठहराव और उपेक्षा से बाहर निकलकर विकास और जनहित के रास्ते पर आगे बढ़ने को तैयार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *