HINDU Festivalkrishna janmashtami

उत्तराखंड में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया. मंदिरों में भक्तों ने भगवान की विधि विधान से पूजा अर्चना की

देश के साथ ही देवभूमि में कृष्ण जन्माष्टमी पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई गई. कृष्ण मंदिरों में आकर्षक साज सज्जा की गई थी. साथ ही मंदिर रंग बिरंगी लाइटों से जगमगा रहे थे. राजधानी देहरादून नेहरू कॉलोनी में भी कृष्णा जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाई गई. भक्तों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की. इस अवसर पर पुलिस लाइन में जन्माष्टमी का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. सनातन धर्म मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर बहुत ही सुंदर और भव्य कार्यक्रम बाल कलाकारों ने किया,

वृंदावन से आए मुख्य कलाकार पवन चतुर्वेदी अपने साथियों के साथ कृष्ण लीला की प्रस्तुति सनातन धर्म मंदिर दी,
कार्यक्रम के संयोजक मुख्य सेवादार शिवकुमार तोमर गुड्डू,
मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत नौटियाल, पंडित चंद्रकांत मिश्रा कार्यक्रम में सेवक रूप में कमलेश रमन,वीना बाली, अलका दत्ता, सुनीता गोयल, चंद्रकांता शर्मा, शमशेर दत्ता, वी के छतवाल, एस के मितल, जे पी भट्ट, प्रदीप शुद्धि, एस के सिंह कई सैकड़ों के संख्या में श्रद्धालुओं ने कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *