पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष समेत पंचायत प्रतिनिधियों और नगर निगम पार्षदों को सम्मानित किया , दी भुट्टा-जलेबी पार्टी ..
देहरादून: रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष समेत पंचायत प्रतिनिधियों और नगर निगम पार्षदों को सम्मानित किया. इस मौके पर हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं के बीच भुट्टा-जलेबी पार्टी दी. हरीश रावत ने कार्यक्रम को कार्यकर्ता सम्मान पार्टी का नाम दिया है.


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का काफी उत्साह के साथ स्वागत किया. हरीश रावत ने सभी निर्वाचित नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि देहरादून के पंचायत चुनाव के नायक पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह रहे हैं. जिन्होंने कुशलता के साथ और अपने नेतृत्व क्षमता के बुते कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निराशा को तोड़ दिया है. विभिन्न चुनाव में हारने के बाद प्रीतम सिंह के नेतृत्व में तमाम सरकारी बाधाओं, अड़चनों के बावजूद भी उन्होंने कांग्रेस का परचम लहराया है.

