DEHRADUNRAHUL GANDHIThe birth anniversary of Rajiv GandhiUttarakhand Pradesh Congress Committee

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि राजीव गांधी ने भारत के युवाओं को इक्कीसवीं सदी का सपना दिखाया

देहरादून : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश के युवाओं को पहली बार इक्कीसवीं सदी का सपना दिखाया और देश को सूचना प्रोद्योगिकी क्रांति का जो उपहार दिया उसके परिणाम आज देश और दुनिया देख रही है कि भारत सूचना प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में दुनिया में पहले पायदान पर है इसीलिए हम स्वर्गीय राजीव गांधी को सूचना प्रौद्योगिकी का जनक कहते हैं

 

 

Rajiv Gandhi Birthday Celebration With His Top 10 Quotes - Amar Ujala Kavya - जयंती विशेष:राजीव गांधी के 10 अनमोल वचन...

 

यह उद्गार आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की ८१ वीं जयंती के अवसर राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर मालार्पण करने के पश्चात कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबंधित करते हुए किए।

 

श्री धस्माना ने कहा कि अपने पांच वर्ष के प्रधानमंत्री कार्यकाल में श्री राजीव गांधी ने देश के युवाओं को देश के नव निर्माण व देश की नीति निर्धारण की मुख्य धारा में लाने के लिए उनको अठारह वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देने के साथ ही आधुनिक भारत के अभियान में लगाया। श्री धस्माना ने कहा कि राज काज में महिलाओं की भागीदारी भी श्री राजीव गांधी ने सुनिश्चित की व पंचायतों व निकायों में महिलाओं को आरक्षण जैसे क्रांतिकारी कदम उठाए। श्री धस्माना ने कहा कि देश के संविधान में ७३ वें व ७४ वें संशोधन को देश हमेशा सुधारवादी कदम के रूप में याद रखेगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी आज भी देश के करोड़ों युवाओं व सभी कांग्रेस जनों की प्रेरणा स्रोत हैं।

इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि राजीव गांधी एक युग दृष्टा थे और उन्होंने देश को केवल पांच साल के प्रधानमंत्रित्व काल में जो नेतृत्व दिया उसको आज भी पूरा देश याद करता है। डॉक्टर हरक सिंह ने स्वर्गीय राजीव गांधी के साथ उनके प्रधानमंत्रित्व काल में श्रीनगर आगमन के संस्मरण साझा किए।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल, प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल,प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान, प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार सरदार अमरजीत सिंह,प्रदेश प्रवक्ता सुजाता, प्रदेश प्रवक्त डॉक्टर प्रतिमा सिंह ,श्रीमती आशा मनोरमा शर्मा, ललित भद्री, कोमल विहार, संगीता गुप्ता, गुल मोहम्मद, रितेश जोशी , गोपाल गड़िया,राम गोपाल वर्मा, अनुज दत्त शर्मा, श्रीमती पुष्पा पंवर, श्रीमती हेमलता नेगी, धर्मपाल घाघट, करण घाघट,आनंद सिंह पुंडीर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *