Yamkeshwar Block

यमकेश्वर ब्लॉक के गांव डांडा दमराडा में आयुष बडोला के नेतृत्व में चलाया स्वच्छता अभियान ..

आयुष बडोला ने चलाया स्वच्छता अभियान

यमकेश्वर ब्लॉक के गांव डांडा दमराडा में आयुष बडोला के नेतृत्व में सभी गांव वालों ने मिलकर रास्तों की सफाई की और मिट्टी (मलवा) से बाधित रास्तों को साफ किया। आयुष बडोला सीआईएमएस कॉलेज में मास कॉम के छात्र हैं और सामाजिक संगठनों से जुड़कर सामाजिक कार्य भी करते हैं।

 

 

नशे मुक्ति अभियान

 

आयुष बडोला उत्तराखंड केसरी और अभिनव भारत न्यूज के प्रतिनिधि हैं और सजग इंडिया के सदस्य के तौर पर नशे मुक्ति के अभियान को चला रहे हैं। इस अभियान में सीआईएमएस कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

ग्रामवासियों का सहयोग

आयुष बडोला ने कहा कि जब वह कल देर शाम अपने पैतृक गांव डांडा दमराडा पहुंचे तो गांव का मुख्य रास्ता झाड़ियों से भरा हुआ था और लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आज सुबह आयुष बडोला ने अपने सभी बड़े भाइयों, ताऊजी और गांव वालों को एकत्रित कर इस समस्या के बारे में अवगत कराया और सभी ने मिलजुलकर आयुष का साथ दिया और आज गांव का मुख्य रास्ता साफ किया।

आभार और अपेक्षा

आयुष बडोला ने इस कार्य के लिए अपने गांव वालों का आभार जताया और भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर गांव के पूर्व उप प्रधान, पूर्व प्रधान प्रत्याशी राहुल बडोला सहित गांव वाले उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *