पीएम मोदी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया, वह बीजेपी से जुड़ा, फैक्ट चेक में वायरल दावा …
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि जिस शख्स ने पीएम मोदी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया, वह बीजेपी से जुड़ा हुआ है। एक अन्य शख्स की तस्वीर भी वायरल की जा रही है।
फैक्ट चेक में वायरल दावा गलत निकला है।
बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान महागठबंधन के मंच से NARENDRA मोदी के लिए इस्तेमाल किए गए अपशब्दों का मुद्दा गरमा गया है। केंद्रीय गृह मंत्री से लेकर तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है, सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स वायरल होने लगे हैं, जिसमें दावा किया गया कि पीएम को गाली देने वाले का कनेक्शन बीजेपी से है। वायरल पोस्ट्स में एक शख्स गले में बीजेपी बाहुआ दिखाई दे रहा है, जबकि एक अन्य पोस्ट में वह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह लता दिख रहा है।
मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कई हजारों-लाखों फॉलोवर्स वाले अकाउंट्स ने फोटोज शेयर करके या कि जिस शख्स ने पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया वह और बीजेपी का नने वाला व शिवराज से मिलने वाला शख्स एक ही है। एक यूजर ने दोनों फोटोज शेयर करते वा कि अब बीजेपी आईटी सेल क्या करेगा? इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने लिखा कि जिस ने कांग्रेस रैली में पीएम मोदी को गाली दी, वह बीजेपी सदस्य निकला। हालांकि, बाद में इन को डिलीट कर दिया गया।

चेकर मोहम्मद जुबैर ने वायरल हो रहे दावे की सच्चाई बताई है। जुबैर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स पर इन दावों को फर्जी करार दिया है। जुबैर ने लिखा, “दोनों शख्स अलग-अलग हैं। दूसरा शख्स नपा एमपी से है। वह अब भी फेसबुक पर एक्टिव है।” ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर जुबैर ने सोशल डिया यूजर्स द्वारा फैलाए जा रहे इन दावों को गलत बताया है और साफ किया है कि पीएम मोदी को शब्द कहने वाला शख्स और जिसकी तस्वीर वायरल की जा रही है, वह दोनों एक नहीं, बल्कि ग-अलग शख्स हैं।
दरअसल, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के लिए दरभंगा में बने मंच से एक शख्स ने पीएम मोदी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया था। सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें एक शख्स को यात्रा के दौरान मंच से मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो कथित तौर पर दरभंगा जिले का है, जहां से बुधवार सुबह यात्रा शुरू हुई थी, जब राहुल गांधी, उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और राजद के नेता तेजस्वी यादव मोटरसाइकिल पर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए थे। बिहार पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद रिजवी उर्फ रजा (20) के रूप में हुई है, जिसे दरभंगा शहर के सिंहवाड़ा इलाके से गिरफ्तार किया गया।


