BJP UTTRAKHANDCM UTTRAKHANDDEHRADUNDehradun PoliceDehradun trafficDr. Harak Singh RawatUttarakhand Pradesh Congress CommitteeUttarakhand Pradesh Mahila Congress

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा कार्यालय के पास प्रदर्शन..

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने बढ़ते अपराध को लेकर बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी गोबर-गोमूत्र से भरी मटकी लेकर पहुंचे और भाजपा कार्यालय के शुद्धिकरण की बात कहकर नारेबाजी की।

 

कांग्रेसियों ने महिला उत्पीड़न के अधिकांश मामलों में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल होने का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को चेक लिया। बुधवार को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अनोखे तरीके से भाजपा कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर कांग्रेसियों को रोक लिया।

 

प्रदर्शनकारी बैरीकेड पर गोबर से भरी मटकी कर चढ़ गए और भाजपा सरकार के खिलाफ तानाशाही करने का आरोप लगाया। महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि नारी 2025 रिपोर्ट के अनुसार देहरादून देश के शीर्ष 10 असुरक्षित शहरों में शामिल है। कहा कि दिन में सुरक्षित महसूस करने वाली महिलाएं 70% और रात में सुरक्षित महसूस करने वाली महिलाएं 44% हैं। सार्वजनिक परिवहन में उत्पीड़न झेलने वाली महिलाएं 50% है। कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 4,337 मामले दर्ज हुए। इनमें से 867 बलात्कार और 637 बाल यौन शोषण (पॉक्सो) के मामले शामिल हैं। यह आंकड़ा 2021 से 907 मामले अधिक है। कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर 2020 से 2022 के बीच महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर में 12.9% की वृद्धि हुई है। कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि उत्तराखंड में महिलाओं पर अत्याचार हर साल बढ़ रहे हैं। कहा कि भाजपा सरकार आंकड़े छिपाकर पीठ थपथपा रही है, जबकि महिलाएं त्रस्त हैं।

 

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के प्रति असंवेदनशील है। आरोप लगाया कि आए दिन उत्पीड़न की घटनाओं में भाजपा के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ताओं का नाम आता है। पूर्व विधायक रंजीत रावत ने कहा कि महिला उत्पीड़न के अधिकांश मामलों में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल पाए जाते हैं। सरकार अपराधियों को बचा रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के ‘बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ नारे की असलियत अब खुल चुकी है। भाजपा राज में महिलाएं त्रस्त हैं और भाजपाई मस्त र्शन में नजमा खान, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष बंटू, पार्षद रॉबिन त्यागी, चंद्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, गी, सुशीला शर्मा, इशिता सेडा, डीएवी अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, पायल बहल आदि कार्यकर्ता रहे। – जाम लग गया, लोग परेशान कांग्रेस के प्रदर्शन के कारण पुलिस ने सुरक्षा कड़ी की थी। ने भाजपा कार्यालय के समीप बैरीकेडिंग लगा दी थी।

 

एसएसपी अजय सिंह खुद विरोध प्रदर्शन कैमरों के जरिये लाइव मानीटरिंग कर रहे थे। कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय कूच किया जिस स ने उन्हें रोक लिया। कांग्रेसियों व पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने सुरक्षा के नाम किए थे। हालांकि, इस दौरान वाहनों की कतारें लग गईं जिससे जाम लग गया। लोगों को वर्ट करना पड़ा। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *