CONGRESSTeachers' Day

शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने गुरुजनों को याद करके भावुक हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना।

शिक्षक दिवस पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने किया वयोवृद्ध शिक्षकों को सम्मानित
96 वर्षीय शिक्षक पूर्व कुलपति डॉक्टर आई पी सक्सेना को उनके घर जा कर सम्मानित किया

देहरादून: शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरुओं के प्रति आदर और श्रद्धाभाव प्रदर्शित करने का अलग तरीका अपनाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने अपने महाविद्यालय के छात्र जीवन में अपने गुरु रहे गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व डीएवी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर आई पी सक्सेना को उनके निवास स्थान तपोवन एंक्लेव पहुंच कर उनको शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं शाल पहना कर व उपहार भेंट कर उनको सम्मानित किया व उनका आशीर्वाद लिया।

श्री धस्माना ने इस अवसर पर डीएवी के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉक्टर तायल और डॉक्टर सत्य नारायण सचान को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री धस्माना ने कहा कि ९६ वर्ष की आयु में भी जिस प्रकार डॉक्टर इंदु प्रकाश सक्सेना अपना योगदान शिक्षण कार्यों और शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से दे रहे हैं यह आश्चर्यजनक भी है और अनुकरणीय भी। उन्होंने कहा कि जब मैने डॉक्टर आई पी सक्सेना से आग्रह किया कि इस वर्ष शिक्षक दिवस पर आपके आवास पर आ कर आशीर्वाद लेना है आपको सम्मानित कर के तो उन्होंने कहा कि आप आ सकते हो क्योंकि शिक्षक दिवस वाले दिन अवकाश है और मैं घर पर ही रहूंगा। श्री धस्माना ने कहा कि ९६ वर्ष की आयु में आज भी नियमित रूप से एन डब्ल्यू टी महाविद्यालय में जा का शिक्षण कार्य की निगरानी व मार्गदर्शन करते हैं व एक साइंस जर्नल का संपादन भी कर रहे हैं। श्री धस्माना ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं डॉक्टर आई पी सक्सेना जैसे गुरु का शिष्य हूं और अपनी राजनैतिक यात्रा की पहली सीडी डीएवी महाविद्यालय छात्र संघ का जब अध्यक्ष बना तब डॉक्टर सक्सेना मेरे प्रधानाचार्य थे।

इस अवसर पर उनके पुत्र डॉटर राहुल सक्सेना पुत्र वधु श्रीमती मोनिका सक्सेना , डॉक्टर एस एन सचान, डॉक्टर एच डी तायल ,श्री आनंद सिंह पुंडीर श्री अनुज दत्त शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *